{"_id":"61f53cd2597a7b0cef05eef6","slug":"up-election-2022-minister-amit-shah-has-targeted-akhilesh-yadav-and-left-the-program-in-saharanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव में पलायन मुद्दा: अखिलेश पर खूब गरजे गृहमंत्री, फिर अचानक अभियान छोड़कर लौट गए शाह, जानिए क्या थी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव में पलायन मुद्दा: अखिलेश पर खूब गरजे गृहमंत्री, फिर अचानक अभियान छोड़कर लौट गए शाह, जानिए क्या थी वजह
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 29 Jan 2022 06:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सहारनपुर में अमित शाह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सहारनपुर के गांव कोटा में पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अखिलेश बाबू किस नजरिए से देखते हो, हमारी भाजपा सरकार में माफिया से दो हजार करोड़ की संपत्ति खाली कराई गई। जनता को लूटने वालों की संपत्तियों पर बुलडोजर चला है। अब माफिया प्रदेश से पलायन कर गए हैं या फिर जेलों में बंद हैं। लेकिन सपा माफिया को संरक्षण दे रही है, इसी का नतीजा है कि अखिलेश यादव कि प्रत्याशियों की सूची में माफिया दिखाई दे रहे हैं।
केंद्रीय गृहमंत्री ने लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़ते हुए कहा कि हमें पांच साल और दो, हम उत्तर प्रदेश को देश में नंबर एक पर ले जाएंगे। पूर्व की सपा सरकार ने हर जिले में एक दंगा, एक बाहुबली नेता, एक मिनी सीएम दिया। हमने एक उत्पाद एक जिला दिया। हर जिले में मेडिकल कॉलेज, राजकीय विश्वविद्यालय दिए। हम जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का युवा बहुत गुणवान है, इसीलिए हमारी सरकार लगातार राजकीय विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज खोलने का काम कर रही है। सहारनपुर में भी मां शांकभरी देवी राजकीय विश्वविद्यालय का काम शुरू हुआ है। इसी तरह प्रदेश के अनेक जिलों में 40 से अधिक विश्वविद्यालय बन गए हैं।
उन्होंने कहा यह काम 70 सालों में नहीं हो पाया था, जो प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने पांच साल में कर दिखाया है। उन्होंने कानून व्यवस्था के मामले पर सपा और बसपा सरकार पर जमकर हमला बोला।
3 of 5
अमित शाह।
- फोटो : amar ujala
अमित शाह ने कहा कि हम किए गए वादों को लेकर चुनाव मैदान में आए हैं। अखिलेश बाबू हम से हिसाब मांग रहे हैं, हमारा एक युवा कार्यकर्ता भी पूरा हिसाब देने में सक्षम है। शाह ने कहा कि विकास सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही दे सकती है।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को देवबंद में पार्टी के लिए जनसंपर्क करने पहुंचे थे। लेकिन जिला प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था से नाखुश गृहमंत्री अमित शाह अभियान बीच में ही छोड़कर वापस लौट गए। जनसंपर्क के दौरान लोगों की भीड़ इतनी थी कि सुरक्षाकर्मी भी उन्हें रोकने में असहाय नजर आए। सुरक्षा व्यवस्था से नाराज गृहमंत्री ने स्थानीय नेताओं पर नाराजगी प्रकट की।
विज्ञापन
5 of 5
सहारनपुर में अमित शाह।
- फोटो : amar ujala
वहीं कोटा में प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि मुजफ्फरनगर और देवबंद में डोर टू डोर संपर्क का कार्यक्रम था लेकिन, उत्साहित भीड़ के कारण डोर टू डोर संपर्क कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। इसके लिए मैं सम्मानित मतदाताओं से क्षमा प्रार्थी हूं। हर मतदाता हमारे दिल में बसता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।