सब्सक्राइब करें

UP: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने बताए ये तीन बड़े खतरे, भाजपा-आरएसएस से बताई विचारों की लड़ाई, पढ़िए पूरा अपडेट

अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: कपिल kapil Updated Fri, 06 Jan 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Senior Congress leader Jairam Ramesh said that there is a fight of ideas with BJP and RRS
जयराम रमेश - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री जयराम रमेश ने कहा कि समाज, लोकतंत्र व देश के सामने आर्थिक विषमता, सामाजिक ध्रुवीकरण और राजनीति खतरे में है। इन्हें जनता के सामने रखा जा रहा है। यह भाजपा-आरएसएस और कांग्रेस की विचारधारा की लड़ाई है। भारत जोड़ो यात्रा गलत विचारधारा के खिलाफ जंग है।



भारत जोड़ो यात्रा लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सुबह सवा नौ बजे कैराना के ऊंचा गांव में पहुंचे। 11 बजे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहली बार विचारधाराओं का भेदभाव पहचाना हैं। चुनावी राजनीति अलग है। हमें सत्ता में आने के लिए पांच या दस साल लग सकते हैं। इससे पहले दुनिया के हर कोने में फैल चुकी नफरत को खत्म करना है। राहुल गांधी कम बोलते हैं और ज्यादा सुनते हैं। यात्रा में समाज के अलग-अलग धर्म और समुदाय के लोग शामिल हो रहे हैं।

Trending Videos
Senior Congress leader Jairam Ramesh said that there is a fight of ideas with BJP and RRS
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस नेता ने कहा कि जनता की चिंता समझने के लिए पदयात्रा निकाली गई है। यह चुनाव जीतने की यात्रा नहीं है। इस यात्रा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरेगा। मोदी सरकार से लोकतंत्र व समाज को खतरा है, यह यात्रा के दौरान बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Senior Congress leader Jairam Ramesh said that there is a fight of ideas with BJP and RRS
भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि आरएलडी के कार्यकर्ताओं व नेताओं ने जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया है। इसके अलावा समाजवादी व बहुजन समाज पार्टी के नेताओं ने पत्र के माध्यम से यात्रा का स्वागत किया है। भारत जोड़ो यात्रा को उत्तर प्रदेश में ठंड से ज्यादा खतरा यहां की सड़कों से है। सड़कों का हाल बेहद खराब है। इस दौरान बृजलाल खाबरी, अखिलेश प्रताप सिंह, डोली शर्मा व सुप्रिया शर्मा आदि मौजूद रहे।

Senior Congress leader Jairam Ramesh said that there is a fight of ideas with BJP and RRS
भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

कैराना पलायन पर दिया जवाब
प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस नेताओं से पूछा गया कि छह साल पहले कैराना से भाजपा नेताओं ने पलायन का मुद्दा उठाया गया था। जिसके बाद कैराना के ऊंचा गांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऊंचा गांव में पीएसी कैंप की स्थापना की घोषणा की थी। क्या भाजपा ने यह अच्छा काम किया। जिस पर कांग्रेस नेता डोली शर्मा ने जवाब देते हुए कहा कि उस समय भाजपा अपनी सीट हारी थी। जनता का जवाब स्पष्ट है। भाजपा का झूठ यहां की जनता को गुमराह नहीं कर सका।

विज्ञापन
Senior Congress leader Jairam Ramesh said that there is a fight of ideas with BJP and RRS
राहुल गांधी यात्रा अपडेट। - फोटो : amar ujala

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं हुईं प्रियंका गांधी
कार्यक्रम के तहत कैराना पहुंचने वाली भारत जोड़ो यात्रा में प्रियंका गांधी के आने की बात की जा रही थी। बृहस्पतिवार को जैसे ही एलम से कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की। इस दौरान उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी यात्रा में दिखाई नहीं दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed