{"_id":"6a94e3d0e8101f567d0a0979","slug":"up-ankit-baliyan-s-two-killers-gunned-down-in-an-encounter-two-sharp-shooters-killed-in-shamli-s-industrial-2026-08-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दो हत्यारे ढेर: भोलू शाहपुरिया ने रची थी हत्या साजिश, कनाडा से ऑपरेट हो रहा गिरोह; मुठभेड़ में दो सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हत्यारे ढेर: भोलू शाहपुरिया ने रची थी हत्या साजिश, कनाडा से ऑपरेट हो रहा गिरोह; मुठभेड़ में दो सिपाही घायल
Mon, 31 Aug 2026 07:46 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 31 Aug 2026 07:46 AM IST
सार
Shamli News: गोगी गैंग के सरगना जितेंद्र गोगी की हत्या के बाद से ही भोलू शाहपुरिया अंकित से रंजिश रखता था। जितेंद्र की हत्या के बाद अंकित ने गाना गाया था 'भरी कोर्ट में गोली मारेंगे'। भोलू को लगता था कि ये गाना उनके लिए ही जानबूझकर गाया गया है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल दो सिपाही अस्पताल में भर्ती।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के बंतीखेड़ा गांव निवासी हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस ने सोनीपत के दो शूटरों को मुठभेड़ में मार गिराया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि सोनीपत निवासी भोलू उर्फ राहुल शाहपुरिया ने ही हत्याकांड की साजिश रची थी। वह गोगी गैंग के सरगना जितेंद्र गोगी की हत्या के बाद से ही अंकित से रंजिश रखता था। पुलिस के अनुसार, अंकित को टिल्लू गैंग का सदस्य मानकर उसके खिलाफ साजिश रची गई।
अंकित बालियान
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, जितेंद्र गोगी की हत्या के बाद अंकित ने ‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान’ गाना गाया था। इसी गाने को लेकर भोलू और उसके साथियों में अंकित के प्रति रंजिश थी। उन्हें आशंका थी कि जितेंद्र गोगी की हत्या के बाद अंकित ने उसी घटना को लेकर यह गाना गाया है। इसी रंजिश के चलते अंकित की हत्या की गई। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हत्याकांड में शामिल गिरोह के अन्य बदमाशों की तलाश में पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान
- फोटो : अमर उजाला
कनाडा से गिरोह को ऑपरेट कर रहे सदस्य
एसपी ने बताया कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि भोलू और जितेंद्र गोगी के परिवार के कुछ सदस्य कनाडा में बैठे हुए हैं। आरोप है कि वहां से गिरोह की गतिविधियों को ऑपरेट किया जा रहा है। रंगदारी वसूलने से लेकर हत्या की वारदातों को अंजाम दिलाने तक में उनकी भूमिका सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लोगों में दहशत फैलाने का भी काम किया जाता है।

- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसओजी के दो सिपाही भी हुए घायल
एसपी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान एसओजी के दो सिपाही सिपाही हरविंदर और प्रदीप भी गोली लगने से घायल हुए हैं। दोनों पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसपी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान एसओजी के दो सिपाही सिपाही हरविंदर और प्रदीप भी गोली लगने से घायल हुए हैं। दोनों पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान
- फोटो : अमर उजाला
मोहित पर 15, सुमित पर एक मुकदमा दर्ज
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए शूटर मोहित के खिलाफ 15 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि सुमित के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज है। दोनों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके अलावा गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों के बारे में भी पुलिस जानकारी हासिल कर रही है।
ये भी देखें...
यूपी: अंकित बालियान के दो हत्यारे ढेर, शामली के औद्योगिक क्षेत्र में हुई मुठभेड़, 20 से ज्यादा गोलियां लगीं