शिव की नगरी काशी में नमो घाट पर आसमान में बृहस्पतिवार की सुबह एक साथ सैकड़ों विमानों ने उड़ान भरा तो हजारों निगाहें आसमान पर टिक गईं। कुछ ही पलों में विमान नीचे आए, तेजी से पलटे और फिर ऊंचाई की ओर बढ़ गए। विमानों की लकीरों ने आसमान में तिरंगे की आकृति बनाई तो दर्शक रोमांचित हो उठे। गंगा के ऊपर आसमान में पहली बार काशी वायुसेना के शौर्य की साक्षी बनी। इस दौरान राफेल, सुखोई-30 एमकेआई, मिराज-2000 और तेजस जैसे लड़ाकू विमानों ने अपनी रफ्तार और युद्धक क्षमता का प्रदर्शन किया। तस्वीरों में देखें- झलकियां...
तस्वीरें: आसमान में वायुसेना का शक्ति प्रदर्शन, लड़ाकू विमान के करतब देख बोले दर्शक- ये पल ऐतिहासिक
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:19 PM IST
सार
काशी में एयर शो का आगाज बृहस्पतिवार को हो गया है। नमो घाट से लेकर अस्सी घाट तक दर्शकों की भारी भीड़ पहुंची है। आंखों के सामने लड़ाकू विमानों को गुजरते देख लोगों में काफी उत्साह दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन