फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: आलिया और रणबीर के प्रशंसकों ने नाव से किया पीछा, राजघाट से चेतसिंह किले तक हुई शूटिंग

Mon, 16 Dec 2019 02:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 16 Dec 2019 02:04 PM IST
विज्ञापन
Ranbir kapoor alia bhatt in varanasi for brahmastra film shooting rajghat chetsingh fort
गायघाट पर फिल्म की शूटिंग करते अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट। - फोटो : अमर उजाला।

अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने रविवार को चेतसिंह किले से राजघाट के बीच की। इस दौरान फिल्म के कई दृश्यों को घाट के किनारे बने मंदिरों के आसपास फिल्माया गया। वहीं गंगा की लहरों पर कई दृश्य को शूट किया गया। आलिया और रणबीर कपूर के प्रशंसक भी दिन भर अपने पसंदीदा कलाकारों की एक झलक पाने के लिए चक्कर काटते रहे। कभी घाट पर तो कभी गंगा की लहरों पर प्रशंसक कलाकारों के पीछे मंडराते रहे।

Ranbir kapoor alia bhatt in varanasi for brahmastra film shooting rajghat chetsingh fort

रविवार को सुबह घाट किनारे कोहरा अधिक होने के कारण फिल्म की शूटिंग में थोड़ी देर हुई। जैसे-जैसे दिन ढलता गया प्रशंसकों की भीड़ भी बढ़ती गई। घाट से लेकर गंगा की लहरों पर नाव में प्रशंसक रणबीर और आलिया के चारों तरफ मंडराते रहे। मौसम के बदलाव ने दोनों कलाकारों के साथ पूरी फिल्म की यूनिट को भी परेशान किया।

Ranbir kapoor alia bhatt in varanasi for brahmastra film shooting rajghat chetsingh fort

फिल्म के डायरेक्टर ने घाट और गलियों के दृश्य को अपने गाने का हिस्सा बनाने के लिए रनिंग शॉट लिए। आलिया भट्टा और रणबीर कपूर के साथ फिल्म के गीत को भीड़ के बीच फिल्माया गया। चेतसिंह किले से शूटिंग समाप्त करने के बाद दोनों कलाकार नाव से राजघाट के लिए रवाना हुए। राजघाट से दोनों कलाकार फिर शहर के लिए निकल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir kapoor alia bhatt in varanasi for brahmastra film shooting rajghat chetsingh fort

‘मेरा पिया बड़ा अजूबा’ की धुन पर थिरके रणबीर और आलिया 
फिल्म के गीत 'मेरा पिया बड़ा अजूबा है...’ की धुन पर आलिया और रणबीर जमकर थिरके। हालांकि इस दौरान दोनों कलाकारों को कई रिटेक भी लेने पड़े। कभी बादल तो कभी धूप के कारण दृश्यों को शूट करने में तकनीकी टीम को मशक्कत करनी पड़ी। शनिवार को पंचगंगा घाट से लेकर गुलेरिया कोठी तक फिल्म के कई दृश्यों को फिल्माया गया। दोनों कलाकारों ने शूटिंग के बाद खुशनुमा मौसम का भी आनंद उठाया।

विज्ञापन
Ranbir kapoor alia bhatt in varanasi for brahmastra film shooting rajghat chetsingh fort

गंगा घाट पर आलिया और रणबीर को देखकर प्रशंसक भी उनके पास चले आए। उन्होंने आटोग्राफ के साथ ही अपने चहेते हीरो-हीरोइन के साथ सेल्फी भी ली। शनिवार को पंचगंगा घाट पर गाने की शूटिंग के लिए भव्य सेट तैयार कराया गया था। कहीं साधुओं का समूह तो देव और दानवों के रूप में सजे-धजे बाल कलाकारों की टोलियां अपने में मगन थीं। लाइट, एक्शन और कैमरा की आवाज सुनते ही सभी अपने-अपने स्थानों पर अभिनय करने में जुट जाते। कोरियाग्राफर रैंबो डिसूजा कलाकारों को टिप्स दे रहे थे। आसपास की छतों से पुष्पवर्षा कराई जा रही थी। पंचगंगा घाट पर सीन ओके करने के बाद टीम के सदस्य गायघाट की ओर रवाना हो गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed