फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रभु घाट की सीढ़ियों पर अंगद के साथ आमिर खान ने ली चाय की चुस्की, बोले- वाह

Tue, 10 Dec 2019 02:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी
पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 10 Dec 2019 02:10 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan said after taking ginger milk tea wow Angad in varanasi Lal Singh Chadha shooting
अंगद के साथ आमिर खान। - फोटो : अमर उजाला।

गंगा किनारे प्रभु घाट की सीढ़ियों पर अंगद अरसे से लोगों को चाय पिला रहा है। इन चाय पीने वालों में से कई देशी-विदेशी लोगों से अंगद की दोस्ती भी है। मगर, मंगलवार की सुबह अंगद के लिए ऐसी खुशी लेकर आई कि वह घंटों मगन दिखा और कई ग्राहकों से चाय के पैसे ही नहीं लिए।

Aamir Khan said after taking ginger milk tea wow Angad in varanasi Lal Singh Chadha shooting

दरअसल, अंगद की दुकान पर बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान चाय पीने पहुंच गए थे। आमिर खान अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए अपने उस किरदार के गेटअप में पिछले दो दिन से काशी में ही डेरा डाले हुए हैं।

Aamir Khan said after taking ginger milk tea wow Angad in varanasi Lal Singh Chadha shooting

आमिर खान को सामने देख अंगद समझ ही नहीं पाया कि वह क्या करे। इसी बीच आमिर ने उससे कहा कि अदरक वाली दूध की चाय पिलाओ तो अंगद अपने भगौने की ओर दौड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan said after taking ginger milk tea wow Angad in varanasi Lal Singh Chadha shooting

आनन-फानन में अंगद ने चाय बनाकर आमिर को दी तो उन्होंने उसकी तारीफ की और कहा कि वाह अंगद...। इसके बाद अंगद के कंधे पर हाथ डाल कर उन्होंने फोटो खिंचवाई। आमिर चाय के पैसे देने लगे तो अंगद ने हाथ जोड़ लिए और कहा कि 'मेरी दुकान पर आपका आना और चाय पीना ही बहुत बड़ी बात है।'

विज्ञापन
Aamir Khan said after taking ginger milk tea wow Angad in varanasi Lal Singh Chadha shooting
अभिनेता आमिर खान अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए सोमवार को कोलकाता से बनारस पहुंचे थे। अपनी आने वाली मूवी के लिए नए लुक बढ़े हुए बाल और दाढ़ी में आमिर खान अपने प्रशंसकों की नजरों से बच नहीं सके। हवाई अड्डे पर उनके प्रशंसक उनको देखते ही खुशी से भर उठे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed