Hindi News
›
Photo Gallery
›
World
›
Artemis II's moon-bound astronauts capture Earth's brilliant blue beauty as they leave it behind
{"_id":"69d0470f9bc1ae93560e23ab","slug":"artemis-ii-s-moon-bound-astronauts-capture-earth-s-brilliant-blue-beauty-as-they-leave-it-behind-2026-04-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंतरिक्ष से चमकी पृथ्वी की खूबसूरती: आर्टेमिस II के यात्रियों ने कैद किया अद्भुत नजारा, दिल छूने वाली तस्वीरें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अंतरिक्ष से चमकी पृथ्वी की खूबसूरती: आर्टेमिस II के यात्रियों ने कैद किया अद्भुत नजारा, दिल छूने वाली तस्वीरें
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, केप कैनावेरल
Published by: Pavan
Updated Sat, 04 Apr 2026 04:32 AM IST
सार
Artemis II Mission: नासा का चांद मिशन आर्टेमिस II लगातार आगे बढ़ रहा है। लेकिन जब अंतरिक्ष यात्रियों ने पीछे मुड़कर देखा तो वे भावुक हो गए। क्योंकि, हमारी पृथ्वी उनके कैप्सूल से बेहद ही खूबसूरत नजर आई है। जिसे उन्होंने तस्वीरों में कैद किया है। देखिए अंतरिक्ष से चमकती हुई पृथ्वी की नीली खूबसूरती...
विज्ञापन
1 of 5
अंतरिक्ष से चमकी पृथ्वी की खूबसूरती
- फोटो : X @NASA
अमेरिका के नासा का बड़ा मिशन आर्टेमिस II इन दिनों इतिहास रच रहा है। करीब 50 साल बाद इंसानों को चांद की ओर ले जा रहे इस मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतरिक्ष से पृथ्वी की बेहद खूबसूरत तस्वीरें भेजी हैं, जिसने सबको हैरान कर दिया है।
Trending Videos
आर्टेमिस II के यात्रियों ने कैद किया अद्भुत नजारा
2 of 5
आर्टेमिस II के यात्रियों ने कैद किया अद्भुत नजारा
- फोटो : X @NASA
इस मिशन के कमांडर रीड वाइजमैन ने जो पहली तस्वीर ली, उसमें पृथ्वी का एक घुमावदार हिस्सा कैप्सूल की खिड़की से नजर आता है। दूसरी तस्वीर में पूरी पृथ्वी दिखाई देती है, जिसमें नीले महासागर, सफेद बादलों की लहरें और यहां तक कि हरे रंग की ऑरोरा (उत्तरी रोशनी) भी चमकती दिख रही है। नासा के मुताबिक, ये नजारा अंतरिक्ष से बेहद शानदार और भावुक कर देने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
पृथ्वी की दो तस्वीरें: 1972 में अपोलो 17; 2026 में आर्टेमिस II
3 of 5
पृथ्वी की दो तस्वीरें: 1972 में अपोलो 17; 2026 में आर्टेमिस II
- फोटो : X @NASA
नासा की अधिकारी लाकीशा हॉकिन्स ने कहा कि यह सोचकर ही रोमांच होता है कि इस तस्वीर में हमारे चार अंतरिक्ष यात्रियों को छोड़कर पूरी मानवता दिखाई दे रही है। उन्होंने बताया कि मिशन पूरी तरह से सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। फिलहाल यह टीम पृथ्वी से करीब 1.8 लाख किलोमीटर दूर पहुंच चुकी है और तेजी से चांद की ओर बढ़ रही है। अभी उन्हें करीब 2.4 लाख किलोमीटर और सफर तय करना है और वे सोमवार तक चांद के पास पहुंच जाएंगे।
पृथ्वी के आधे हिस्से पर दिन और आधे पर रात
4 of 5
पृथ्वी के आधे हिस्से पर दिन और आधे पर रात
- फोटो : X @NASA
इस मिशन में तीन अमेरिकी और एक कनाडाई अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं। ये लोग अपने ओरियन कैप्सूल में चांद के चारों ओर घूमकर वापस पृथ्वी की ओर लौटेंगे। खास बात यह है कि वे चांद पर उतरेंगे नहीं, बल्कि एक यू-टर्न लेकर सीधे वापस आएंगे।
विज्ञापन
दिन ही नहीं रात में भी चमकती है पृथ्वी
5 of 5
दिन ही नहीं रात में भी चमकती है पृथ्वी
- फोटो : X @n
कमांडर वाइजमैन ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब उनके कैप्सूल की खिड़की से पूरी पृथ्वी नजर आई, तो वह पल इतना अद्भुत था कि चारों अंतरिक्ष यात्री कुछ देर के लिए चुप हो गए। उनके मुताबिक, यह उनकी जिंदगी के सबसे शानदार पलों में से एक था।
54 साल बाद चांद की ओर मानवता की उड़ान
बता दें कि, करीब 50 साल बाद इंसान फिर से चांद की तरफ जा रहा है। नासा के आर्टेमिस-II मिशन की सफल लॉन्चिंग हो गई है। इस मिशन के तहत चार अंतरिक्ष यात्री, रीड वाइसमैन, विक्टर ग्लोवर, क्रिस्टीना कोच और जेरेमी हैनसेन, ओरियन कैप्सूल में बैठकर जा रहे हैं। आर्टेमिस-II भारतीय समयानुसार गुरुवार (2 अप्रैल 2026) सुबह 4:05 बजे फ्लोरिडा से सफलतापूर्वक लॉन्च हुआ।यह 10 दिन की यात्रा अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी से करीब 4.06 लाख किलोमीटर दूर तक ले जाएगी, जो अब तक की सबसे लंबी मानव अंतरिक्ष यात्रा मानी जा रही है। इस मिशन के तहत अंतरिक्ष यात्री चांद के करीब तक जाएंगे, लेकिन वहां उतरेंगे नहीं। यह एक परीक्षण मिशन है, जिसका उद्देश्य भविष्य के चंद्र अभियानों के लिए जरूरी तकनीक और क्षमताओं को परखना है। पूरा मिशन करीब 10 दिनों में पूरा होगा और अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा की परिक्रमा कर सुरक्षित पृथ्वी पर लौटेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।