सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

बेनजीर भुट्टो की बेटी बख्तावर की महमूद चौधरी से हुई सगाई, पाक के नामी लोग हुए समारोह में शामिल

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 29 Nov 2020 01:10 PM IST
विज्ञापन
Bakhtawar Bhutto gets engaged to Mahmood Chaudhary in extravagant ceremony in Karachi
बख्तावर भुट्टो जरदारी और महमूद चौधरी - फोटो : Twitter/Bakhtawar Bhutto

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और दिवंगत प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की बेटी बख्तावर भुट्टो जरदारी की शुक्रवार को महमूद चौधरी के साथ सगाई हुई। महमूद चौधरी अमेरिका के व्यवसायी यूनुस चौधरी के बेटे हैं। उनका पूरा परिवार अमेरिका में रहता है।  

Trending Videos
Bakhtawar Bhutto gets engaged to Mahmood Chaudhary in extravagant ceremony in Karachi
बख्तावर भुट्टो जरदारी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

बख्तावर भुट्टो और महमूद चौधरी ने कराची के बिलावल हाउस में मेहमानों की उपस्थिति में एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि समारोह में कम से कम 100-150 मेहमानों ने भाग लिया। अक्तूबर में कराची के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित किए गए बख्तावर के पिता आसिफ अली जरदारी भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bakhtawar Bhutto gets engaged to Mahmood Chaudhary in extravagant ceremony in Karachi
बख्तावर भुट्टो जरदारी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

समारोह में जोड़े को आशीर्वाद देने वाले मेहमानों में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के नेता, वरिष्ठ राजनेता, रियल एस्टेट टायकून, बिजनेस दिग्गज, प्रतिष्ठित वकील, कुछ विधायक और करीबी रिश्तेदार शामिल थे। उनके भाई बिलावल भुट्टो एक वीडियो लिंक के माध्यम से समारोह में शामिल हुए क्योंकि वह इस सप्ताह के शुरुआत में कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए। 

Bakhtawar Bhutto gets engaged to Mahmood Chaudhary in extravagant ceremony in Karachi
बख्तावर भुट्टो जरदारी (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

बख्तावर भुट्टो ने अपनी और अपने मंगेतर महमूद चौधरी की एक तस्वीर साझा की, जिसमें पीछे उनकी दिवंगत मां बेनजीर भुट्टो की तस्वीर थी। बख्तावर ने बेहद ही खूबसूरत लहंगे जैसी एक पोशाक पहनी हुई थी, जबकि महमूद सफेद रंग की पोशाक में थे।  

विज्ञापन
Bakhtawar Bhutto gets engaged to Mahmood Chaudhary in extravagant ceremony in Karachi
बख्तावर भुट्टो जरदारी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

बता दें कि बख्तावर भुट्टो पाकिस्तान में आवाम की आवाज को प्रमुखता से उठाती रही हैं। उन्होंने रमजान के महीने में पानी पीने पर दी जाने वाली सजा को पाखंड बताया था। अपने बयान के बाद कट्टरपंथियों ने बख्तावर की काफी आलोचना की थी। उन्हें कई तरह की धमकियां भी दी गई थीं। उन्होंने कहा था कि आतंकी खुलेआम घूम रहे हैं और लोगों को सजा दी जा रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed