सब्सक्राइब करें

चीनी में कैसी महिलाओं को नहीं मिल रहा है जीवनसाथी?

अमृता शर्मा/बीबीसी मॉनिटरिंग Updated Thu, 10 Mar 2016 01:27 PM IST
विज्ञापन
single women in china
27 साल से ज्यादा उम्र की हैं, शहरी हैं, महत्वाकांक्षी हैं, कुंवारी हैं - फोटो : BBC

चीन में 'लेफ्टओवर' यानी 'छोड़ी गई' महिला अपमानजनक शब्द है, जो दशकों से प्रयोग में है। यह उन महिलाओं को कहते हैं जो 27 साल से ज्यादा उम्र की हैं, शहरी हैं, महत्वाकांक्षी हैं, कुंवारी हैं और अपने करियर पर अधिक ध्यान देती हैं। चीन में साल 1979 में जब एक संतान नीति अपनाई गई, कई महिलाएं गर्भ में लड़की होने का पता चलने पर गर्भपात करवा लिया करती थीं। चार दशक बाद हाल ही में यह नीति खत्म कर दी गई पर तब तक देश की जनसंख्या का लिंग अनुपात बिगड़ चुका था। आज देश में महिलाओं से अधिक पुरुष हैं। अनुमान है कि साल 2020 तक चीन में पुरुषों की तादाद महिलाओं से 2.40 करोड़ ज्यादा होगी। पुरुष-स्त्री के बीच इस खाई की वजह से 'शादी के बाजार' में महिलाओं की ज़बर्दस्त मांग है। 

Trending Videos
single women in china
चीनी महिलाओं के पास पहले से अधिक विकल्प - फोटो : BBC

पर चूंकि आज चीनी महिलाओं के पास पहले से अधिक विकल्प हैं, शादी की उम्र के बाद भी औरतें विवाह टालती रहती हैं। वे अब शादी के बदले पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान देना पसंद करती हैं। करियर बनाकर आर्थिक रूप से अपने पैरों पर खुद खड़े होने को तरजीह देने लगी हैं। नतीजतन, चीन में शादी की औसत उम्र भी बढ़ गई है। चीन के वाणिज्यिक शहर शंघाई में महिलाओं के विवाह की औसत उम्र 30 साल हो गई है। चीन सरकार ने जब यह पाया कि एक संतान नीति की वजह से लिंग अनुपात बिगड़ चुका है और बड़ी समस्या बन चुकी है, तो सरकारी मीडिया ने इन्हें 'शेंग नू' यानी 'छोड़ी गई महिला' जैसा अपमानजनक शब्द दे दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
single women in china
Single women in china - फोटो : BBC

चीन के शिक्षा मंत्रालय ने साल 2007 में आधिकारिक बयान जारी कर 'शेंग नू' की परिभाषा दी। सरकार ने 'शेंग नू' उन महिलाओं को बताया जिनकी उम्र 27 साल से ऊपर है। इसका अर्थ यह लगाया गया कि 'शादी के लिए योग्य आदमी को लेकर बहुत ही ऊंची उम्मीद' रखने के कारण इन्हें 'पति नहीं मिल सका'। मार्च 2011 में सरकारी संस्था अखिल चीन महिला संघ ने भी एक लेख छापा, जिसका शीर्षक था, 'परित्यक्त महिलाएं हमारी सहानुभूति की हकदार नहीं'। यह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के ठीक बाद हुआ। 

single women in china
म्र बढ़ने के साथ ही उनका महत्व कम हो जाता! - फोटो : BBC
इसमें लिखा था कि ये लड़कियां प्रतिस्पर्द्धा में अपनी स्थिति और मजबूत करने के लिए इससे भी ऊंची शिक्षा की उम्मीद करती हैं। दुखद पहलू यह है कि ये नहीं समझतीं कि उम्र बढ़ने के साथ ही उनका महत्व कम हो जाता है। वे जब तक एमए या पीएचडी करती हैं उम्रदराज हो चुकी होती हैं, पीले पड़ चुके मोतियों की तरह।" ऐसे बयानों के बावजूद चीनी महिलाएं पढ़ाई-लिखाई, करियर या आर्थिक आज़ादी पर पहले की तुलना में अधिक ध्यान दे रही हैं। सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, यदि ये परित्यक्त महिलाएं देर से शादी करें या शादी न करें तो भी अपनी कोशिशों के बल पर संपन्न और संभ्रांत जीवन गुजार सकती हैं। शिन्हुआ का कहना है, "महिलाओं को शादी कर समाज में अपनी स्थिति स्थापित करने की ज़रूरत नहीं है।"
विज्ञापन
single women in china
Single women in china - फोटो : BBC
फोर्ब्स पत्रिका के मुताबिक, साल 2013 में "धनी और अपने बलबूते खुद को स्थापित करने में सक्षम दुनिया की 20 महिलाओं में 11 चीनी" हैं। पत्रिका का यह भी कहना है कि चीन के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों में 19 फीसदी महिलाएं हैं। शिकागो स्थित एकाउंटिंग कंपनी ग्रांट थॉर्नटन के मुताबिक, साल 2013 में वरिष्ठ मैनेजरों के पदों पर 51 प्रतशित महिलाएं हैं। चीन की महिलाएं इस मामले में अव्वल हैं। संयुक्त राष्ट्र की बैठक में लिंग समानता और महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने चीन की महिलाओं की तारीफ की और उनका रिकॉर्ड बताया। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed