सब्सक्राइब करें

Trump Oath: मां की बाइबल से लेकर रोटुंडा हॉल में आयोजन तक, ग्राफिक्स में देखें ट्रंप के शपथग्रहण में क्या खास

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 20 Jan 2025 10:21 AM IST
सार

ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में 20 जनवरी को शपथ ग्रहण करेंगे। पिछले साल नवंबर में हुए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप को 312 इलेक्टोरल वोट्स और हैरिस को 226 इलेक्टोरल वोट्स मिले थे। चुनाव में बहुमत के लिए किसी प्रत्याशी को 270 इलेक्टोरल वोट्स की जरूरत होती है। 

विज्ञापन
Donald Trump Oath Taking Ceremony Updates Arlington National Cemetery wreath laying news in hindi
Donald Trump - फोटो : Amar Ujala
loader

डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। राष्ट्रपति के तौर पर यह उनका दूसरा कार्यकाल होगा। पहले ही दिन वह अपने ओवल ऑफिस में 100 से अधिक कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करेंगे। इनका मुख्य मकसद उनके चुनावी वादों को पूरा करना है। भारतीय समय के अनुसार रात  9:30 बजे 78 वर्षीय ट्रंप राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। उन्हें अमेरिका के चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स शपथ दिलाएंगे। 

Trending Videos
Donald Trump Oath Taking Ceremony Updates Arlington National Cemetery wreath laying news in hindi
Donald Trump - फोटो : Amar Ujala

शपथ के दौरान ट्रंप दो बाइबल का इस्तेमाल करेंगे। इनमें एक उन्हें उनकी मां ने दी थी, जबकि दूसरी लिंकन बाइबल होगी। शपथ ग्रहण के बाद ट्रंप उद्घाटन भाषण देंगे। इसमें वह देश के लिए अपने दृष्टिकोण व आगामी प्रशासन की प्राथमिकताओं को सामने रखेंगे। 

ट्रंप की मां ने 1955 में न्यूयॉर्क के जमैका में फर्स्ट प्रेस्बिटेरियन चर्च में प्राइमरी स्कूल की पढ़ाई के दौरान उन्हें बाइबल दी थी, जिसके कवर के निचले हिस्से पर ट्रंप का नाम लिखा है। इसके अलावा शपथ ग्रहण समारोह में लिंकन बाइबल का भी इस्तेमाल किया जाएगा। लिंकन बाइबल का पहली बार इस्तेमाल चार मार्च 1861 को 16वें राष्ट्रपति (अब्राहम लिंकन) के शपथ ग्रहण समारोह में किया गया था। उसके बाद से अब तक इसका इस्तेमाल केवल तीन बार किया गया है।

पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा अपने दोनों शपथ ग्रहण समारोह में जबकि ट्रंप ने 2017 में अपने प्रथम शपथ ग्रहण समारोह में लिंकन बाइबल का इस्तेमाल कर चुके हैं। उपराष्ट्रपति पद के लिए चुने गए जे डी वेंस अपनी नानी की पारिवारिक बाइबल का इस्तेमाल करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Donald Trump Oath Taking Ceremony Updates Arlington National Cemetery wreath laying news in hindi
Donald Trump - फोटो : Amar Ujala

कड़ाके की ठंड की वजह से शपथ ग्रहण समारोह इस बार खुले में नहीं होगा। ट्रंप यूएस कैपिटल के रोटुंडा हॉल में शपथ लेंगे। खराब मौसम के कारण आखिरी बार राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने 1985 में हॉल में शपथ ली थी। ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में संगीत कार्यक्रम, उत्सव परेड सहित कई औपचारिक कार्यक्रम होंगे। इससे पहले ट्रंप ने रविवार को वाशिंगटन डीसी में विजयी रैली की।

Donald Trump Oath Taking Ceremony Updates Arlington National Cemetery wreath laying news in hindi
Donald Trump - फोटो : Amar Ujala

कार्यकारी आदेशों में कानून की ताकत
कार्यकारी आदेश राष्ट्रपति की तरफ से जारी किया जाने वाला एकतरफा आदेश होता है। इसमें कानून की ताकत होती है, पर इन आदेशों को कांग्रेस यानी अमेरिकी संसद की मंजूरी की आवश्यकता नहीं होती। संसद कार्यकारी आदेशों को पलट नहीं सकती, लेकिन अदालत में उन्हें चुनौती दी जा सकती है।

विज्ञापन
Donald Trump Oath Taking Ceremony Updates Arlington National Cemetery wreath laying news in hindi
Donald Trump - फोटो : Amar Ujala

मुख्य रूप से पांच विषयों पर होंगे कार्यकारी आदेश
ट्रंप के करीबी सहयोगी स्टीफन मिलर ने बताया कि कार्यकारी आदेशों में मुख्य रूप से पांच विषय होंगे- दक्षिणी सीमा (मेक्सिको) को सील करना, सामूहिक निर्वासन, महिला खेलों से ट्रांसजेंडरों को रोकना, ऊर्जा की खोज पर प्रतिबंध हटाना और सरकारी दक्षता में सुधार करना।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed