Hindi News
›
Photo Gallery
›
World
›
Russia Ukraine war 11th day Kyiv Mariupol Vladimir Putin Volodymyr Zelenskyy images
{"_id":"6224d41b8074c975384b3e9b","slug":"russia-ukraine-war-11th-day-kyiv-mariupol-vladimir-putin-volodymyr-zelenskyy-images","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का 11वां दिन, तस्वीरों में देखिए कैसे रहे हालात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का 11वां दिन, तस्वीरों में देखिए कैसे रहे हालात
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 06 Mar 2022 09:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
यूक्रेन में गंभीर हुए हालात
- फोटो : twitter/Ukraine
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रूस की ओर से यूक्रेन के खिलाफ छेड़ी गई जंग को अब 11 दिन बीत चुके हैं। यूक्रेनी सेना ने अब तक रूस के लिए गतिरोध की स्थिति बना रखी है। रूस की ओर से यूक्रेन की राजधानी कीव और दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर किए जा रहे हमले नागरिकों की जान लेने के बावजूद यूक्रेनी सेना के हौसले नहीं डिगा पाए हैं।
2 of 5
ईसा मसीह की प्रतिमा बंकर में रखी गई
- फोटो : twitter/kyivpost
रूस के हमले की वजह से यूक्रेन के ल्वीव में आर्मीनियन कैथेड्रल में स्थित ईसा मसीह की प्रतिमा को वहां से सुरक्षा के लिए निकाल कर एक बंकर में रखा गया है। पिछली बार इस प्रतिमा को द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान बाहर निकाला गया था। इसके अलावा अन्य प्रतिमाओं को भी लोगों ने नष्ट होने से बचाने के लिए ढक दिया है।
3 of 5
रेड क्रॉस भारतीय छात्रों की कर रहा मदद
- फोटो : एएनआई
रेड क्रॉस यूक्रेन के सूमी में फंसे भारतीय नागरिकों और छात्रों को इंडियन वर्ल्ड फोरम के साथ समन्वय में मानवीय मदद उपलब्ध करा रहा है। सूमी में रेड क्रॉस के समन्वयक इहोर शपोवाल ने यूनिवर्सिटी परिसरों का दौरा किया है। उन्होंने यहां पर फंसे हुए छात्रों से बातचीत की है और उन्हें जल्द निकासी का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
यूक्रेन को भारत ने भेजी मानवीय सहायता
- फोटो : एएनआई
रूस के हमले का सामना कर रहे यूक्रेन के लिए भारत लगातार मानवीय सहायता भेज रहा है। रविवार को भी भारतीय वायु सेना के एक विशेष उड़ान से पोलैंड के जरिए यूक्रेन को मानवीय मदद पहुंचाई गई। इसमें दवाएं, कंबल, टेंट, सर्जिकल दस्ताने, सुरक्षात्मक आई गियर, पानी के भंडारण टैंक आदि सामग्रियां भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Russia struck two cities in Zhytomyr Region
- फोटो : twitter/kyivpost
यूक्रेनी मीडिया के अनुसार रूसी सेना ने आज जितोमिर क्षेत्र में दो शहरों पर मिसाइलों से हमला किया और 40 रिहायशी इमारतें नष्ट कर दीं। इसके अलावा मारियुपोल से नागरिकों की निकासी के लिए मानवीय कॉरिडोर के लिए युद्ध विराम आज भी सफल नहीं हो पाया। कल की तरह आज भी दोनों पक्षों ने एकदूसरे पर आरोप लगाए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।