फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shinzo Abe Died: नजदीक से गोली लगी, 15 मिनट तक एंबुलेंस नहीं पहुंची, जानें आबे की हत्या से खड़े हो रहे पांच बड़े सवाल

Fri, 08 Jul 2022 04:43 PM IST
हिमांशु मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो/नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो/नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Fri, 08 Jul 2022 04:43 PM IST
सार

जिस शख्स ने शिंजो आबे पर हमला किया, उसकी उम्र 41 साल है। उसका नाम तत्सुका यामागामी है। वह जापान की नेवी का ऑफिसर रहा है। हमलावर ने पूर्व पीएम को बहुत नजदीक से गोली मारी है।

विज्ञापन
Shinzo Abe Died: Shot from close range, ambulance did not reach for 15 minutes, know five big questions arising from Abe's murder
शिंजे आबे - फोटो : अमर उजाला
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की आज गोली मारकर हत्या कर दी गई। ये घटना उस वक्त हुई जब वह एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। हमलावर ने पीछे से उन्हें गोली मारी। घटना के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। 


मौके से घटना को अंजाम देने वाले एक संदिग्ध आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी जापान का ही रहने वाला है। हालांकि, जिस तरह से ये पूरा घटनाक्रम हुआ है, उसको लेकर अब बड़ी विदेशी साजिश की आशंका जताई जाने लगी है। आरोप लग रहा है कि जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे पर हमले की साजिश चीन ने रची है। हालांकि, अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है और न ही किसी भी तरह का कोई आधिकारिक बयान सामने आया है।

आइए जानते हैं कि आखिर क्यों चीन पर उठ रहे सवाल और पूर्व पीएम शिंजो आबे का कौन-कौन दुश्मन है?  
 
Shinzo Abe Died: Shot from close range, ambulance did not reach for 15 minutes, know five big questions arising from Abe's murder
शिंजो आबे पर हमला करने वाला आरोपी पकड़ा गया। - फोटो : अमर उजाला
पहले आरोपी के बारे में जान लीजिए
जिस शख्स ने शिंजो आबे पर हमला किया, उसकी उम्र 41 साल है। उसका नाम तत्सुका यामागामी है। वह जापान की नेवी का ऑफिसर रहा है। हमलावर ने पूर्व पीएम को बहुत नजदीक से गोली मारी है। द जापान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, शिंजो आबे को गोली मारने वाला संदिग्ध आरोपी नारा शहर का ही रहने वाला है। वह जापान के नेवी का पूर्व अफसर रहा है। जापानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में हत्या का प्रयास करने की बात कबूली है। उसने बताया है कि वह आबे से 'असंतुष्ट' था। वह पत्रकार बनकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचा था। वह साथ में हैंडगन लेकर गया था। हमलावर ने बंदूक को कैमरे की तरह रखा हुआ था।
 
Shinzo Abe Died: Shot from close range, ambulance did not reach for 15 minutes, know five big questions arising from Abe's murder
शिंजो आबे को मारी गई गोली - फोटो : अमर उजाला
क्यों आ रही बड़ी साजिश की बू? 
हमने ये जानने के लिए रक्षा विशेषज्ञ कर्नल (रिटायर्ड) मनजीत सिंह से बात की। उन्होंने इस घटना से जुड़े कई पहलुओं पर खुलकर बात की। कर्नल मनजीत ने शिंजो आबे पर हुए हमले पर पांच बड़े सवाल खड़े किए। जो विदेशी साजिश की तरफ इशारा कर रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shinzo Abe Died: Shot from close range, ambulance did not reach for 15 minutes, know five big questions arising from Abe's murder
शिंजो आबे पर हमला करने वाला गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया
1. आसानी से कैसे पूर्व पीएम तक पहुंच गया आरोपी ? : शिंजो आबे जापान के सबसे ताकतवर नेता थे। भले ही वह अब प्रधानमंत्री नहीं हैं, लेकिन कहा जाता है कि सरकार में उन्हीं की ज्यादा चलती थी। ऐसे में कड़ी सुरक्षा के बावजूद कैसे हथियार लेकर हमलावर पूर्व पीएम के एकदम नजदीक पहुंच गया? क्या उसे स्थानीय स्तर पर किसी अफसर ने भी मदद की? क्यों नहीं उसकी तलाशी ली गई और अगर ली गई तो वह कैसे बच निकला? क्योंकि बिना किसी मदद के वह इतनी बड़ी घटना को अंजाम नहीं दे सकता है और अफसर तभी मदद करेंगे जब उन्हें ऊपर से मदद मिली होगी। 
 
विज्ञापन
Shinzo Abe Died: Shot from close range, ambulance did not reach for 15 minutes, know five big questions arising from Abe's murder
शिंजो आबे को मारी गई गोली - फोटो : सोशल मीडिया
2. एंबुलेंस आने में 15 मिनट देरी क्यों? : शिंजो आबे पूर्व प्रधानमंत्री रहे हैं और आज भी जापान की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के अध्यक्ष हैं। नियम के अनुसार जहां भी वह जाएंगे उनके साथ पूरा काफिला जाता होगा। काफिले में एंबुलेंस भी होता है। ऐसे में शिंजो के काफिले में कोई एंबुलेंस क्यों नहीं थी और घटना के बाद तुरंत उन्हें अस्पताल क्यों नहीं ले जाया गया? 15 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार क्यों किया गया? मामला पूर्व प्रधानमंत्री से जुड़ा होने के बाद भी एंबुलेंस के आने में इतनी देर क्यों हुई? 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed