सब्सक्राइब करें

यूक्रेन संकट: डोनबास में फंसा ये भारतीय डॉक्टर, लेकिन अपने पैंथर और जगुआर के बिना भारत लौटने को राजी नहीं

एएनआई, डोनबास Published by: Amit Mandal Updated Mon, 07 Mar 2022 04:08 PM IST
सार

जानवरों से प्रेम के लिए डॉ. गिरिकुमार को जगुआर कुमार के नाम से भी जाना जाता है। वह अपने जगुआर और एक पैंथर के बिना भारत आने को तैयार नहीं हैं। 

विज्ञापन
Ukraine: An Indian doctor Girikumar Patil refuses to leave Ukraine without his pet jaguar and panther
डॉ. गिरिकुमार पाटिल - फोटो : ANI

युद्धग्रस्त यूक्रेन से भारतीयों को निकालने का सिलसिला जोरों पर है। रोजाना सैकड़ों भारतीय यहां से वापस भारत लाए जा रहे हैं। इस बीच ऐसे मामले भी सामने आए हैं जहां कुछ लोग अपने पालतू जानवरों के बिना यूक्रेन छोड़ने को तैयार नहीं हैं। इन्हीं में से एक हैं भारतीय डॉक्टर गिरिकुमार पाटिल। वह अपने पालतू पैंथर और जगुआर के बिना यूक्रेन छोड़ने के लिए राजी नहीं हैं। जानवरों से प्रेम के लिए गिरिकुमार को यहां जगुआर कुमार के नाम से भी जाना जाता है। उनके पास एक जगुआर और एक पैंथर है। 

Trending Videos
Ukraine: An Indian doctor Girikumar Patil refuses to leave Ukraine without his pet jaguar and panther
डॉ. गिरिकुमार का पैंथर - फोटो : ANI
पाटिल का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में भारतीय दूतावास से भी संपर्क किया था, लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उन्होंने कहा कि मेरा इलाका रूसी सैनिकों से घिरा हुआ है और में हरसंभव कोशिश कर रहा हूं। मैं इन्हें अपने बच्चों की तरह प्यार करता हूं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल राधाकृष्णन हंगरी के रास्ते भारत लौटे

Ukraine: An Indian doctor Girikumar Patil refuses to leave Ukraine without his pet jaguar and panther
अपनी बिल्ली के साथ भारत लौटा एक छात्र। - फोटो : ANI
ऐसा ही एक वाकया हम आपसे साझा कर रहे हैं। 21 वर्षीय अखिल राधाकृष्णन हंगरी के रास्ते भारत लौटे हैं। वे इस बात से खुश हैं कि दूतावास उन्हें अपनी बिल्ली अम्मिनी को साथ ले जाने की अनुमति दे दी।   


 

4 महीने पहले अपने सीनियर से लिया था

Ukraine: An Indian doctor Girikumar Patil refuses to leave Ukraine without his pet jaguar and panther
बिल्ली का नाम अम्मिनी है। - फोटो : ANI
अखिल राधाकृष्णन ने अपनी बिल्ली के बारे में बताया कि हम एक-दूसरे के साथ ही रहते हैं। मैंने उसे लगभग 4 महीने पहले एक सीनियर से लिया था।
 
विज्ञापन

सरकार ने विशेष दिशा-निर्देश जारी किए

Ukraine: An Indian doctor Girikumar Patil refuses to leave Ukraine without his pet jaguar and panther
छात्रों के साथ कुत्ते-बिल्ली भी आ रहे - फोटो : ANI
यूक्रेन से भारत आने वाले छात्रों के साथ पालतू कुत्ते और बिल्लियां भी आ रही हैं। भारतीय नागरिकों के साथ-साथ इन विदेशी जानवरों को भी देश में लाने के लिए सरकार ने विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत कुत्ते, बिल्ली को लेकर मालिकाना हक साबित करना होगा। साथ ही इनके सभी तरह के टीकाकरण और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारियां भी प्रमाणित करने बाद ही दूसरे देश में जाने की इजाजत दी जा सकती है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed