{"_id":"69cfc3056a6fec9ac60bab1b","slug":"16-year-old-youth-dies-after-being-struck-by-lightning-while-playing-cricket-in-bakapur-guru-village-in-punjab-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: गांव बकापुर गुरु में क्रिकेट खेलते समय आकाशीय बिजली गिरने से 16 साल के युवक की मौत, दो अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: गांव बकापुर गुरु में क्रिकेट खेलते समय आकाशीय बिजली गिरने से 16 साल के युवक की मौत, दो अन्य घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़शंकर (नवांशहर)
Published by: Naveen
Updated Fri, 03 Apr 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
सार
घायल जस्सी और अंश लोई का इलाज चल रहा है और दोनों को खतरे से बाहर बताते हुए डॉक्टरों ने कहा है कि उनकी हालत स्थिर है।मृतक तरनवीर सिंह का शव निजी अस्पताल से सिवल अस्पताल गढ़शंकर के शवगृह में रख दिया गया है।
मृतक
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
गांव बकापुर गुरु के खेल मैदान पर दिल दहला देने वाली घटना घटी है। क्रिकेट मैच के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 16 वर्षीय तरनवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की जानकारी देते हुए बताया गया कि स्कूलों में छुट्टी होने के कारण ग्यारह युवक मैदान पर क्रिकेट खेल रहे थे।
Trending Videos
दोपहर करीब साढ़े बारह बजे अचानक आकाशीय बिजली गिरने से तरनवीर सिंह (पुत्र ओंकार नाथ, निवासी रसूलपुर, उम्र 16 वर्ष), जस्सी (पुत्र लक्ष्मण दास, उम्र 17 वर्ष) और अंश लोई (पुत्र मुख्तार सिंह, उम्र 15 वर्ष) बुरी तरह झुलस गए।स्थानीय लोगों ने तुरंत तीनों को नवांशहर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तरनवीर सिंह को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
घायल जस्सी और अंश लोई का इलाज चल रहा है और दोनों को खतरे से बाहर बताते हुए डॉक्टरों ने कहा है कि उनकी हालत स्थिर है।मृतक तरनवीर सिंह का शव निजी अस्पताल से सिवल अस्पताल गढ़शंकर के शवगृह में रख दिया गया है। कल सुबह उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।
तरनवीर सिंह के पिता ओंकार नाथ प्राइवेट बस चलाते हैं, जबकि माता नरेश कुमारी गांव की पंच हैं। मृतक का छोटा भाई हरमनवीर सिंह भी उसी समय मैदान पर खेल रहा था, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। कुल नौ युवक इस हादसे में बाल-बाल बचे।इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया। गांववासी तरनवीर के घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दे रहे हैं। माता-पिता सदमे में हैं और कुछ बोल नहीं पा रहे हैं।