फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Misdeed with minor in ludhiana in cremation ground

लुधियाना में दरिंदगी: स्कूल जा रही नाबालिग को पड़ोसी ने किया अगवा, श्मशान घाट में ले जाकर किया दुष्कर्म

Tue, 07 Apr 2026 02:05 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Tue, 07 Apr 2026 02:05 PM IST
सार

पीड़िता एक अप्रैल की सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थी। आरोपी नीरज कुमार उसे जान से मारने की धमकी देकर जबरन अपने साथ ले गया।   

विज्ञापन
Misdeed with minor in ludhiana in cremation ground
पुलिस कर रही जांच - फोटो : साेशल मीड़िया

विस्तार

लुधियाना के जमालपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। स्कूल जा रही एक 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा को उसके पड़ोसी ने जान से मारने की धमकी देकर अगवा कर लिया और श्मशान घाट ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की। 
विज्ञापन


आरोपी ने वारदात से पहले छात्रा पर शादी करने का दबाव भी बनाया। पीड़ित को धमकियां दी गई कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए। मगर पीड़ित ने हिम्मत दिखाते हुए परिवार को सारी बात बताई। जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। जांच के बाद थाना जमालपुर पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जमालपुर पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी बेटी एक अप्रैल की सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थी। अभी वह गली से कुछ ही दूर पहुंची थी कि वहां रहने वाले 35 वर्षीय नीरज कुमार ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोपी ने किशोरी को शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी और जबरन अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर राम नगर की ओर ले गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, आरोपी काफी देर तक छात्रा को शहर की सड़कों पर घुमाता रहा और लगातार उस पर शादी का दबाव बनाता रहा। जब छात्रा ने रोते हुए घर वापस जाने की गुहार लगाई, तो आरोपी उसे गांव साहिबाना स्थित श्मशान घाट के एकांत में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी छात्रा को मोहल्ले के पास छोड़कर फरार हो गया। 


डरी-सहमी छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जमालपुर पुलिस ने आरोपी नीरज कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। मामले की गहनता से जांच जारी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed