फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Aam Aadmi Party CM candidate Bhagwant Mann comment on rahul gandhi and cm charanjit channi

बठिंडा में भगवंत मान का तंज: राहुल गांधी अरबपति, इसलिए उनकी नजर में 170 करोड़ का मालिक चन्नी गरीब है

Tue, 08 Feb 2022 02:57 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 08 Feb 2022 02:57 PM IST
सार

भगवंत मान ने कहा कि राहुल गांधी पैदा होते ही अरबपति थे। जिस के चलते उनको करोड़ों रुपये वाला व्यक्ति गरीब ही नजर आएगा। मान ने कहा कि राहुल गांधी ने चन्नी को गरीब कहकर प्रदेश के लोगों को गुमराह किया और चुनाव जीतने के लिए धोखा किया जा रहा है।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party CM candidate Bhagwant Mann comment on rahul gandhi and cm charanjit channi
भगवंत मान। - फोटो : twitter @BhagwantMann

विस्तार

आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार और धुरी से प्रत्याशी भगवंत मान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा है। मंगलवार को बठिंडा में मान ने कहा कि जो खुद अरबपति है, उनको 170 करोड़ रुपये का मालिक चरणजीत सिंह चन्नी गरीब व्यक्ति ही नजर आएगा। 

विज्ञापन


मान ने कहा कि राहुल गांधी पैदा होते ही अरबपति थे। जिस के चलते उनको करोड़ों रुपये वाला व्यक्ति गरीब ही नजर आएगा। मान ने कहा कि राहुल गांधी ने चन्नी को गरीब कहकर प्रदेश के लोगों को गुमराह किया और चुनाव जीतने के लिए धोखा किया जा रहा है। राहुल गांधी द्वारा चेहरा देखकर वोट देने के बयान पर मान ने कहा कि लोग इस बार चेहरा जरूर देखेंगे लेकिन वे अपने बच्चों और शहीद भगत सिंह का चेहरा देखकर वोट करेंगे। 
विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिद्धू ने केजरीवाल द्वारा पंजाब चुनाव के लिए भगवंत मान को डम्मी मुख्यमंत्री चेहरा बनाने की बात कही थी। इस सवाल पर मान ने कहा कि कांग्रेस ने तो सिद्धू को डम्मी भी नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पिछले पांच वर्ष में प्रदेश को दो भ्रष्टाचारी मुख्यमंत्री दिए। मान ने कहा कि चन्नी के भांजे ने ईडी की पूछताछ में माना है कि जो करोड़ों रुपये उसके घर से बरामद हुए वह खनन माफिया और ट्रांसफर के थे। ऐसे में अब स्पष्ट हो चुका है कि चन्नी ने अपने 111 दिनों के कार्यकाल में सिर्फ बडे़ स्तर पर भ्रष्टाचार ही किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मान ने कहा कि चन्नी ने चमकौर साहिब और भदौड से अपना नामांकन पत्र दाखिल करते हुए जो शपथ पत्र लगाए है उसमें चन्नी ने अपने एवं अपने परिवार को 170 करोड़ रुपये का मालिक बताया है। ऐसे में चन्नी गरीब व्यक्ति कैसे हुए। राहुल गांधी पंजाब आकर झूठ बोल रहे कि कांग्रेस ने गरीब परिवार के व्यक्ति को टिकट दिया है। बठिंडा शहरी सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे मनप्रीत बादल के खिलाफ चुनाव प्रचार न करने पर मान ने कहा कि जब चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा तो वो शहर में जरूर आएंगे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed