{"_id":"69da349518827350dd0fe8f6","slug":"abohar-young-boy-dies-in-vrindavan-boat-accident-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन नाव हादसा: अबोहर के युवक की हुई मौत, सितंबर में होनी थी शादी; शनिवार को मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन नाव हादसा: अबोहर के युवक की हुई मौत, सितंबर में होनी थी शादी; शनिवार को मिला शव
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 11 Apr 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
सार
मानिक की कुछ माह पहले ही शादी तय हुई थी और सितंबर में उसका विवाह होना था। इस हादसे से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
मानिक, मृतक
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
विस्तार
वृंदावन में यमुना नदी के केसी घाट पर मोटर बोट पलटने से हुए दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में अबोहर के नई आबादी क्षेत्र का 25 वर्षीय युवक मानिक टंडन भी शामिल था, जिसका शव शनिवार सुबह नदी से बरामद किया गया। शव मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के मुताबिक नई आबादी निवासी मानिक टंडन एक सरिया कंपनी में सेल्समैन के तौर पर कार्यरत था। जब वह बहुत छोटा था तभी उसके पिता का निधन हो गया था और वह अपनी बहन का इकलौता भाई था। बताया जा रहा है कि मानिक परसों अपनी मौसी के घर जगरांव गया था, जहां से वह अपने मौसेरे भाई मधुर के साथ वृंदावन घूमने गया। इसी दौरान केसी घाट पर मोटर बोट पलटने से दोनों नदी में डूब गए। मौसेरे भाई का शव पहले ही बरामद हो गया था, जबकि मानिक का शव शनिवार सुबह मिला। घटना की सूचना मिलते ही उसकी वृद्ध मां सदमे में आ गईं और तुरंत परिजनों के पास रवाना हो गईं। फिलहाल पूरा परिवार वृंदावन में है।
घटना का सबसे दुखद पहलू यह है कि मानिक की कुछ माह पहले ही शादी तय हुई थी और सितंबर में उसका विवाह होना था। इस हादसे से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस दर्दनाक घटना पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
Trending Videos