{"_id":"6996973a09d6852d9c0cf783","slug":"accident-in-moga-one-died-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोगा में हादसा: दुकान के अंदर घुसी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, दूध लेने आए युवक की मौत; नशे में थे गाड़ी सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में हादसा: दुकान के अंदर घुसी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, दूध लेने आए युवक की मौत; नशे में थे गाड़ी सवार
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 19 Feb 2026 10:27 AM IST
विज्ञापन
सार
सुखवीर सिंह सैलून का काम करता था। वह शादीशुदा था और उसका तीन वर्षीय बेटा है। घायल अवस्था में अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
मृतक
- फोटो : फाइल
विज्ञापन
विस्तार
मोगा में तेज रफ्तार वाहन का कहर एक बार फिर देखने को मिला। गांव धल्लेके में बुधवार देर रात एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो गाड़ी घर में बनी करियाना दुकान में जा घुसी, जिससे 22 वर्षीय युवक सुखवीर सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
जानकारी के अनुसार रात करीब 10 बजे सुखवीर सिंह दुकान से दूध लेने आए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी अचानक बेकाबू होकर उन्हें टक्कर मारते हुए दुकान के अंदर घुस गई और पलट गई। हादसे के समय गाड़ी में 5 युवक सवार बताए जा रहे हैं। घटना के बाद 4 युवक मौके से फरार हो गए, जबकि एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार युवक शराब के नशे में थे। पकड़ा गया युवक गांव खोसा रणधीर का निवासी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
मृतक के भाई लखबीर सिंह ने बताया कि सुखवीर सिंह सैलून का काम करता था। वह शादीशुदा था और उसका तीन वर्षीय बेटा है। घायल अवस्था में अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिवार ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है।
दुकान मालिक राजकुमार ने बताया कि हादसा अचानक हुआ। गाड़ी सीधे दुकान में घुस आई। उस समय बाहर अन्य लोग भी मौजूद थे, लेकिन उन्हें गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्दी बाकी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Trending Videos