फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Car catches fire after overturning on Dalla Road Jagraon driver burnt alive

Jagraon: डल्ला रोड पर पलटने के बाद कार में लगी आग, जिंदा जला चालक; नहीं हुई पहचान

Thu, 19 Feb 2026 12:28 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 19 Feb 2026 12:28 PM IST
सार

घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डल्ला रोड पर एक कार में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Car catches fire after overturning on Dalla Road Jagraon driver burnt alive
जली कार - फोटो : संवाद

विस्तार

जगरांव के डल्ला रोड पर देर रात एक दर्दनाक हादसे में कार में आग लगने से कार सवार व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डल्ला रोड पर एक कार में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

हालांकि तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी और कार के अंदर मौजूद व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कार से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतक का शव बुरी तरह जल चुका है, जिससे उसकी पहचान फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। चर्चा है कि कार किसी से टकराकर पलट गई थी, जिसके बाद उसमें आग लग गई। पलटने के कारण चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और बाहर नहीं निकल सका, जिससे वह कार में ही फंसकर जिंदा जल गया। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत 

गांव अखाड़ा भम्मीपुरा रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में रखवा दिया है और पहचान के लिए 72 घंटे तक शव सुरक्षित रखा जाएगा।

थाना सदर के इंचार्ज सुरजीत सिंह ने बताया कि सुबह एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दी थी कि सड़क किनारे एक बाइक सवार गिरा पड़ा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा तो युवक की मौत हो चुकी थी। तलाशी के दौरान मृतक के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला। आशंका जताई जा रही कि बाइक सवार सड़क किनारे पत्थर से टकरा कर सीधे पेड़ से जा टकराया जिसे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed