{"_id":"6134e0d1da30d47147470300","slug":"190-pakistani-hindus-returned-to-their-homeland-via-attari-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: 190 पाकिस्तानी हिंदू अटारी के रास्ते अपने वतन लौटे, कोरोना की वजह से भारत में थे फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: 190 पाकिस्तानी हिंदू अटारी के रास्ते अपने वतन लौटे, कोरोना की वजह से भारत में थे फंसे
Sun, 05 Sep 2021 09:12 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 05 Sep 2021 09:12 PM IST
सार
190 पाकिस्तानी हिंदू रविवार को अटारी सीमा के रास्ते अपने वतन लौट गए हैं। कोरोना की वजह से ये सभी लोग पिछले डेढ़ साल से भारत में फंसे थे। अटारी सीमा पर कागजात और आरटीपीसीआर रिपोर्ट की जांच के बाद सभी को पाकिस्तान रवाना किया गया।
विज्ञापन
अपने वतन लौटते पाकिस्तानी नागरिक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण से पहले भारत आने वाले पाकिस्तानी हिंदुओं के जत्थे के 190 सदस्य रविवार को अटारी सीमा के रास्ते अपने वतन लौटे। इस जत्थे में एक पाकिस्तानी अपनी पत्नी, भारत में जन्मी अपनी बच्ची भारती और अन्य बच्चों के साथ वतन लौटा। इमीग्रेशन अधिकारियों ने सबसे पहले हिंदू जत्थे के सभी सदस्यों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट की जांच की। इसके बाद इमीग्रेशन और कस्टम चेक जांच मुकम्मल होने के बाद उनको जीरो लाइन पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक करीब डेढ़ साल पहले पाकिस्तान से कई हिंदू जत्थे भारत के मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन करने के लिए आए थे। मार्च 2020 के अंतिम सप्ताह के दौरान देश में लॉकडाउन लगने के बाद यह लोग भारत में फंस गए थे। इन लोगों का वीजा खत्म हो चुका था। पाकिस्तान एबेंसी ने इनका दोबारा वीजा लगाया और इन सभी को पाकिस्तान लौटने की मंजूरी दी थी।
विज्ञापन
ज्वाइंट चेक पोस्ट अटारी पर तैनात पंजाब पुलिस के प्रोटॉकाल अधिकारी अरुण पाल ने बताया कि पाकिस्तानी हिंदू जत्थे के 190 सदस्य रविवार की सुबह अटारी सीमा पर पहुंच गए थे। इन लोगों के हाथों में अपने पासपोर्ट के साथ-साथ अपनी आरटीपीसीआर रिपोर्ट भी थी। इस जत्थे के साथ जोधपुर से अगस्त माह में अटारी पहुंचने पर वापस लौटाया गया एक पाकिस्तानी नागारिक भी अपनी पत्नी, नवजन्मी बच्ची और अन्य बच्चों के साथ वतन लौट गया। उन्होंने बताया कि इनका अटारी सीमा पर मेडिकल किया गया और इमीग्रेशन और कस्टम चेक के बाद पाकिस्तान जाने की इजाजत दी गई।
विज्ञापन