सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Akal Takht responds to CM Mann video controversy

Punjab: सीएम मान वीडियो विवाद में नया मोड़, फर्जी रिपोर्ट मामले पर अकाल तख्त की कड़ी प्रतिक्रिया

पीटीआई, अमृतसर Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 24 Jun 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
सार

यह प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है जब गुरुग्राम पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज किया था।

Akal Takht responds to CM Mann video controversy
सीएम मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़े कथित आपत्तिजनक वीडियो मामले में फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट तैयार कराने के आरोपों को लेकर हरियाणा पुलिस द्वारा दर्ज किए गए केस को अकाल तख्त सचिवालय के मीडिया सलाहकार जसकरण सिंह ने बेहद गंभीर मामला बताया है। उन्होंने पुलिस से इस मामले में शामिल सभी लोगों का पर्दाफाश करने की मांग की है।


गुरुग्राम पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार 
यह प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है जब गुरुग्राम पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज किया था, जिसने आरोप लगाया था कि उससे वायरल वीडियो के संबंध में फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट तैयार कराने के लिए संपर्क किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जसकरण सिंह ने कहा कि कथित आपत्तिजनक वीडियो के संबंध में फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट तैयार करने का प्रयास सिख समुदाय और पंजाब के लोगों को गुमराह करने तथा अकाल तख्त को गलत साबित करने की नीयत से किया गया प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत गंभीर विषय है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि अकाल तख्त को चुनौती देने वालों को हमेशा इसके परिणाम भुगतने पड़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सिख विरोधी ताकतों और अकाल तख्त का विरोध करने वालों को यह याद रखना चाहिए कि गुरु साहिब और उनके तख्त को कोई धोखा नहीं दे सकता।

जसकरण सिंह ने कहा कि इस कथित साजिश में शामिल लोगों को अपने अंतर्मन से सवाल करना चाहिए, क्योंकि गुरु से विमुख होने वालों को कहीं भी सहारा नहीं मिलता और ऐसे कार्यों का दाग पीढ़ियों तक बना रहता है।

गौरतलब है कि 15 जून को अकाल तख्त ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ एक आदेश जारी करते हुए उन्हें ‘गुरु दोखी’ और ‘खालसा पंथ विरोधी’ करार दिया था। अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह ने दावा किया था कि सीएम मान से मिलता-जुलता दिखने वाले व्यक्ति का वीडियो दो फोरेंसिक प्रयोगशालाओं द्वारा प्रामाणिक पाया गया है। 

हालांकि मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले ही इस वीडियो को खारिज कर चुके हैं। उनका कहना है कि यह उनकी छवि खराब करने के लिए फैलाया गया झूठा प्रचार है। वहीं, आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई ने भी दावा किया है कि दो फोरेंसिक जांचों में यह साबित हुआ है कि वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स सीएम भगवंत मान नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed