{"_id":"6a3bb08a5f7d49d3ca0e1dbf","slug":"video-major-action-by-the-food-safety-department-in-ajnala-raids-conducted-on-two-dairies-2026-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"अजनाला में फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो डेयरियों पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजनाला में फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो डेयरियों पर छापा
अमृतसर जिले के अजनाला में फूड सेफ्टी विभाग ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान विभाग की टीम ने चोगावां रोड स्थित मटिया डेयरी और सहारा डेयरी पर अचानक छापेमारी कर दूध से बने उत्पादों की जांच की।
कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने दोनों डेयरियों से पनीर, दूध और दही के नमूने भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। इसके साथ ही टीम ने डेयरियों में साफ-सफाई व्यवस्था, खाद्य पदार्थों के भंडारण और तैयार करने की प्रक्रिया का भी निरीक्षण किया।
जांच के दौरान कुछ स्थानों पर स्वच्छता संबंधी कमियां पाए जाने पर विभाग ने डेयरी संचालकों को तुरंत सुधार करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि खाद्य पदार्थों की तैयारी और भंडारण में सरकार द्वारा निर्धारित सभी मानकों का पालन किया जाना जरूरी है। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फूड सेफ्टी विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. रजिंदर कुमार ने कहा कि लोगों को स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मिलावटी या गैर-मानक खाद्य पदार्थों की बिक्री किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डॉ. रजिंदर कुमार ने खाद्य कारोबारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि खाद्य पदार्थों की तैयारी में लापरवाही और लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वालों पर विभाग की नजर है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्री मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।