Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Bikram Majithia on Bhagwant Mann's alleged video: The government cannot escape by using AI as an excuse.
{"_id":"6a3b887d400545ad5e00d15e","slug":"video-bikram-majithia-on-bhagwant-manns-alleged-video-the-government-cannot-escape-by-using-ai-as-an-excuse-2026-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"भगवंत मान की कथित वीडियो पर बोले बिक्रम मजीठिया- एआई का बहाना बनाकर बच नहीं सकती सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवंत मान की कथित वीडियो पर बोले बिक्रम मजीठिया- एआई का बहाना बनाकर बच नहीं सकती सरकार
शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़ी कथित वीडियो को लेकर पंजाब सरकार पर निशाना साधा। अमृतसर में आयोजित प्रेस वार्ता में मजीठिया ने कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है और गुरु साहिब के संबंध में किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक शब्दावली को सिख समाज स्वीकार नहीं कर सकता।
मजीठिया ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वीडियो को एआई से तैयार बताया, लेकिन अब सरकार इस मामले में घिरती नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि यदि यही मामला किसी आम व्यक्ति से जुड़ा होता तो उसके खिलाफ अब तक सख्त कार्रवाई हो चुकी होती।
अकाली नेता ने फोरेंसिक जांच रिपोर्टों की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि रिपोर्ट तैयार कराने में करोड़ों रुपये खर्च किए गए और जिन एजेंसियों के नाम सामने आए हैं, उनकी भूमिका भी जांच के दायरे में है। मजीठिया ने आरोप लगाया कि सरकार ने सच्चाई सामने लाने के बजाय मामले को दबाने की कोशिश की।
उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए, न कि किसी पक्ष को बचाने का प्रयास। मजीठिया ने दावा किया कि मामले में पहले ही दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है और उनकी गिरफ्तारी भी हो चुकी है। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई जनता के सामने लाने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।