{"_id":"6a3bb1ecd1d3da4c1a034e5e","slug":"video-ek-shaam-bhagwan-shiv-ke-naam-event-will-be-held-in-amritsar-on-june-27-2026-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में 27 जून को होगा ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में 27 जून को होगा ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ कार्यक्रम
अमृतसर में 27 जून को धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक हंसराज रघुवंशी भगवान शिव की महिमा में भजनों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम को लेकर पंजाब पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने आम आदमी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और सनातन सेवा समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद प्रेस वार्ता की।
दीपक बाली ने कहा कि सनातन धर्म हमारी जीवन शैली, संस्कृति और विरासत का आधार है। उन्होंने कहा कि वर्तमान पीढ़ी की जिम्मेदारी है कि वह अपने पूर्वजों से मिले सनातन संस्कारों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाए। इसी उद्देश्य से समय-समय पर ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि युवा पीढ़ी अपने धार्मिक मूल्यों और परंपराओं से जुड़ सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।