{"_id":"6a3bb0849a7cc2887104a6a7","slug":"video-farmers-protest-in-amritsar-against-the-india-us-trade-agreement-2026-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में अमृतसर में किसानों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में अमृतसर में किसानों का प्रदर्शन
अमृतसर में किसान मजदूर संघर्ष समिति पंजाब की ओर से भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया गया। किसानों ने पंजाब रोडवेज डिपो से भाजपा कार्यालय तक रोष मार्च निकालते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और भाजपा कार्यालय के बाहर पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन के दौरान किसान मजदूर संघर्ष समिति के नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों, डेयरी किसानों और अन्य संबंधित पक्षों से चर्चा किए बिना भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस समझौते के लागू होने से विदेशी कृषि उत्पादों का आयात बढ़ेगा, जिससे देश के किसानों और डेयरी क्षेत्र को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने मांग की कि सरकार इस मुद्दे पर किसान संगठनों के साथ खुली चर्चा करे और उनकी राय को महत्व दे।
पंधेर ने कहा कि अमेरिका से सस्ती गेहूं और अन्य कृषि उपज आने की स्थिति में पंजाब, हरियाणा सहित कृषि प्रधान राज्यों की अर्थव्यवस्था प्रभावित हो सकती है। उन्होंने बताया कि इसी मुद्दे को लेकर पंजाब भर में भाजपा कार्यालयों और नेताओं के घरों के बाहर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं।
वहीं, किसान मजदूर संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह कलेर बाला ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ पूरे पंजाब में अर्थी फूंक प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि यह समझौता लागू हुआ तो कृषि क्षेत्र पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा, जिसे किसान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि अमृतसर में किसानों ने पंजाब रोडवेज वर्कशॉप से भाजपा कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से किया गया ताकि किसी भी धार्मिक या सामाजिक गतिविधि में बाधा न पहुंचे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।