{"_id":"69e06c3cb523a2cb32045d8f","slug":"attempt-to-smuggle-narcotics-via-drone-foiled-in-amritsar-heroin-recovered-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: ड्रोन के जरिए नशा तस्करी की कोशिश नाकाम, एक किलो से अधिक हेरोइन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: ड्रोन के जरिए नशा तस्करी की कोशिश नाकाम, एक किलो से अधिक हेरोइन बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Thu, 16 Apr 2026 10:27 AM IST
विज्ञापन
सार
बरामद ड्रोन की तकनीकी जांच कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इसे कहां से ऑपरेट किया गया और इसके जरिए कितनी बार सप्लाई की गई।
ड्रोन
- फोटो : एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अमृतसर में सीमा पार से ड्रोन के जरिए नशा तस्करी की एक कोशिश को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विफल कर दिया। थाना लोपोके पुलिस की टीम ने अभियान के दौरान करीब एक किलो 80 ग्राम हेरोइन के साथ एक ड्रोन बरामद किया है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने तुरंत क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने खेतों के पास से हेरोइन की खेप और ड्रोन को कब्जे में ले लिया। एसएसपी सुहैल मीर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ड्रोन का इस्तेमाल सीमा पार से नशीले पदार्थ मंगवाने के लिए किया जा रहा था।
उन्होंने कहा कि तस्कर लगातार नए तरीके अपनाकर नशे की सप्लाई करने की कोशिश कर रहे हैं, जिनमें ड्रोन का उपयोग बढ़ता जा रहा है। बरामद ड्रोन की तकनीकी जांच कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इसे कहां से ऑपरेट किया गया और इसके जरिए कितनी बार सप्लाई की गई।
पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है और इस नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में छानबीन की जा रही है। साथ ही सीमा क्षेत्र में निगरानी को और कड़ा कर दिया गया है, ताकि इस तरह की तस्करी की घटनाओं को रोका जा सके।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X