फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   BSF seizes heroin at the border in Amritsar

बीएसएफ ने बॉडर्र पर पकड़ी हेरोइन: दो पैकेट हुए बरामद, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Sun, 16 Aug 2026 11:39 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 16 Aug 2026 11:39 AM IST
सार

बीएसएफ ने हेरोइन के दो पैकेट बरामद किए हैं। ड्रग किट से जांच करने पर पदार्थ में हेरोइन होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
BSF seizes heroin at the border in Amritsar
हेरोइन के दो पैकेट बरामद - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

संयुक्त कार्रवाई के दौरान बीएसएफ और पुलिस ने बीओपी भरोपाल के पास हेरोइन बरामद की है। बीएसएफ की 181 बटालियन की ए कंपनी के कंपनी कमांडर राकेश नेगी की शिकायत पर गरिंडा थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बरामद हेरोइन का कुल वजन 1 किलो 990 ग्राम है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बीओपी भरोपाल इलाके से हेरोइन के दो पैकेट बरामद होने की सूचना मिलने के बाद जांच अधिकारी एएसआई साहिब सिंह मौके पर पहुंचे। तलाशी के दौरान हेरोइन के अलावा एक मोमी लिफाफा और 203 ग्राम पैकिंग सामग्री भी बरामद हुई। ड्रग किट से जांच करने पर पदार्थ के हेरोइन होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


किसने और कहां से पहुंचाई खेप 
बरामदगी के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-सी और 61-85 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हेरोइन सीमा क्षेत्र में कैसे पहुंची और इसे वहां कौन छोड़कर गया। वहीं, पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे संभावित सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed