फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Bride absconds on Valentine Day before wedding in Amritsar

वैलेंटाइन डे के दिन दुल्हन फरार: आठ महीने पहले सगाई; बरात की तैयारी में था दूल्हा, एक फोन कॉल और मच गया हंगामा

Sun, 15 Feb 2026 09:38 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 15 Feb 2026 09:38 AM IST
सार

शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थी। दूल्हा बरात लेकर लड़की के घर आने वाला था। तभी लड़के वालों को फोन आया कि दुल्हन घर से गायब है। इसके बाद हंगामा मच गया। घटना पंजाब के अमृतसर की है। 

विज्ञापन
Bride absconds on Valentine Day before wedding in Amritsar
दुल्हन फरार। सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अमृतसर में शादी से एक दिन पहले दुल्हन घर से फरार हो गई। जैसे ही दुल्हन के परिवार ने दूल्हे के परिवार को फोन कॉल कर यह जानकारी दी तो हंगामा मच गया। दूल्हा पक्ष ने आरोप लगाया कि युवती अपने प्रेमी के साथ भाग गई है। दूल्हे के परिवार ने पुलिस थाना घरिंडा की पुलिस चौकी खासा में दुल्हन के परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खापड़खेड़ी के 31 वर्षीय युवक की शादी सुल्तान विंड रोड इलाके की लड़की के साथ तय थी। दोनों की आठ महीने पहले सगाई हुई थी। बरात 15 फरवरी को जानी थी। दोनों घरों में शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थी। 14 फरवरी को शगुन की रस्में होने वाली थीं लेकिन 14 फरवरी की सुबह करीब पांच बजे युवती घर से फरार हो गई। घरवालों ने उसकी तलाश की लेकिन वह कहीं नहीं मिली। इसके बाद लड़की के परिजनों ने दूल्हे वालों को फोन कर बताया कि उनकी बेटी घर से लापता हो गई है। 
विज्ञापन


लड़का पक्ष का आरोप है कि लड़की का परिवार लड़की का किसी के साथ प्रेम संबंध होने के कारण आठ माह से शादी की तारीख को लेकर टालमटोल करता आ रहा था। उधर, एएसआई सरबजीत सिंह ने बताया कि लड़का परिवार की शिकायत लेकर लड़की परिवार को थाने बुलाया गया है। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी से इन्कार पर युवक को रॉड से पीटा
वहीं लुधियाना के न्यू सुभाष नगर इलाके में शुक्रवार देर शाम शादी से इन्कार करने पर लड़की पक्ष ने 23 वर्षीय युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने लोहे की रॉड से युवक पर ताबड़तोड़ प्रहार किए। युवक को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसकी हालत को देखते हुए उसे सीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान लक्ष्य के रूप में हुई है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पीड़ित लक्ष्य की मां पूजा रानी ने बताया कि जैसे ही पड़ोसियों को पता चला कि लक्ष्य विदेश जाने वाला है, वे अपनी बेटी की शादी उससे कराने की जिद पर अड़ गए। वे पिछले कई दिन से उन पर दबाव बना रहे थे। उन्होंने पड़ोसियों को समझाया कि जातिगत भिन्नता के चलते यह रिश्ता मुमकिन नहीं है लेकिन पड़ोसी अपनी जिद पर अड़े रहे और इन्कार को अपनी तौहीन समझ लिया। परिजनों का आरोप है कि पड़ोसियों ने अपनी बेटी को विदेश में सेटल करने के शॉर्टकट के चक्कर में खूनी खेल को अंजाम दिया। हमले की घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है।


वारदात की सूचना मिलते ही थाना टिब्बा के अधीन आती चौकी सुभाष नगर की पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर हमलावरों की पहचान के प्रयास शुरू किए। जांच अधिकारी एएसआई राजिंदर सिंह का कहना है कि दोनों परिवारों के बीच शादी को लेकर विवाद की पुष्टि हुई है। पीड़ित के बयान दर्ज कर जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed