सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Fire breaks out in house following explosion in Amritsar Angarh

अमृतसर के घर में धमाके के बाद लगी आग: मकान की छत में आई दरार, दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलसीं

संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Thu, 21 May 2026 01:53 PM IST
विज्ञापन
सार

फायर ब्रिगेड अधिकारी कंवलजीत सिंह ने बताया कि उन्हें करीब 11:45 बजे घर में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद दो फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई और अंदर से झुलसी हुई हालत में दो महिलाओं को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

Fire breaks out in house following explosion in Amritsar Angarh
माैके पर जमा लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

अमृतसर के अनगढ़ इलाके में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक घर में अचानक जोरदार धमाका होने के बाद भीषण आग लग गई। 




धमाका इतना तेज था कि मकान की छत में दरारें पड़ गईं और बाहर लगे शीशे भी टूट गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में घर के अंदर मौजूद दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं, जिन्हें तुरंत अमृतसर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड अधिकारी कंवलजीत सिंह ने बताया कि उन्हें करीब 11:45 बजे घर में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद दो फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई और अंदर से झुलसी हुई हालत में दो महिलाओं को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
Trending Videos


वहीं एसीपी सेंट्रल सुरिंदर पाल सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि घर में अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम किया जाता था। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस को घर के बाहर से पटाखों में इस्तेमाल होने वाले कुछ अवशेष मिले हैं।

एसीपी ने कहा कि फोरेंसिक टीमों को मौके पर बुलाया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच में अवैध पटाखा निर्माण की पुष्टि होती है तो घर मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed