Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Fire breaks out in a house following an explosion in Amritsar's Angarh; cracks appear in the roof, two women injured.
{"_id":"6a0ebf465e839dc0490af030","slug":"video-fire-breaks-out-in-a-house-following-an-explosion-in-amritsars-angarh-cracks-appear-in-the-roof-two-women-injured-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर के अनगढ़ में धमाके के बाद घर में लगी आग, छत में आईं दरारें, दो महिलाएं जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर के अनगढ़ में धमाके के बाद घर में लगी आग, छत में आईं दरारें, दो महिलाएं जख्मी
अमृतसर के अनगढ़ इलाके में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक घर में अचानक जोरदार धमाका होने के बाद भीषण आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि मकान की छत में दरारें पड़ गईं और बाहर लगे शीशे भी टूट गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में घर के अंदर मौजूद दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं, जिन्हें तुरंत अमृतसर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
फायर ब्रिगेड अधिकारी कंवलजीत सिंह ने बताया कि उन्हें करीब 11:45 बजे घर में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद दो फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई और अंदर से झुलसी हुई हालत में दो महिलाओं को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
वहीं एसीपी सेंट्रल सुरिंदर पाल सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि घर में अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम किया जाता था। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस को घर के बाहर से पटाखों में इस्तेमाल होने वाले कुछ अवशेष मिले हैं।
एसीपी ने कहा कि फोरेंसिक टीमों को मौके पर बुलाया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच में अवैध पटाखा निर्माण की पुष्टि होती है तो घर मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।