{"_id":"6a0d8f174b9edf2f810d1d3f","slug":"video-international-drug-smuggling-module-busted-in-amritsar-two-accused-arrested-2026-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग स्मगलिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 किलो ICE यानी मेथामफेटामाइन और 4 किलो हेरोइन बरामद की है। पुलिस के अनुसार यह पूरा नेटवर्क दुबई से संचालित किया जा रहा था और पंजाब से लेकर दिल्ली तक नशे की सप्लाई की जा रही थी।
गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मुख्यमंत्री के “युद्ध नशों के विरुद्ध” अभियान के तहत यह बड़ी सफलता हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपी अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करों के संपर्क में थे। इनमें से एक आरोपी हाल ही में दुबई से लौटा था, जहां उसे ड्रग तस्करी और सप्लाई नेटवर्क संचालित करने की ट्रेनिंग दी गई थी।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पंजाब के माजहा और दोआबा क्षेत्रों के अलावा दिल्ली तक नशे की सप्लाई कर रहे थे। एक आरोपी का काम नशे की खेप को सुरक्षित तरीके से पहुंचाना था, जबकि दूसरा आरोपी स्टोरेज और सुरक्षित ठिकाने उपलब्ध करवाता था।
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी NDPS एक्ट और फायरिंग से जुड़े मामले दर्ज हैं। मामले में पंजाब पुलिस अब पूरे नेटवर्क की अंतरराष्ट्रीय कड़ियों की जांच कर रही है और आने वाले दिनों में अन्य गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।
उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन को डीसीपी इन्वेस्टिगेशन रविंदर पाल सिंह, एडीसीपी कमलजीत सिंह और थाना छेहरटा की टीम ने अंजाम दिया। फिलहाल थाना छेहरटा में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।