Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Allegations of rigging in Majitha Municipal Council elections, Congress attacks government and administration
{"_id":"6a0d47de492c69bf760f0107","slug":"video-allegations-of-rigging-in-majitha-municipal-council-elections-congress-attacks-government-and-administration-2026-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"मजीठा नगर काउंसिल चुनाव में धांधली के आरोप, कांग्रेस ने सरकार और प्रशासन को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजीठा नगर काउंसिल चुनाव में धांधली के आरोप, कांग्रेस ने सरकार और प्रशासन को घेरा
अमृतसर के मजीठा में होने जा रहे नगर काउंसिल चुनाव को लेकर सियासी माहौल गर्मा गया है। कांग्रेस नेताओं और उम्मीदवारों ने आम आदमी पार्टी तथा प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार के दबाव में विपक्षी उम्मीदवारों के नामांकन पत्र जबरन वापस करवाए और रद्द किए जा रहे हैं, ताकि चुनाव को एकतरफा बनाया जा सके।
देर रात आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अमृतसर देहाती प्रधान और मजीठा हलके के इंचार्ज भगवंत सिंह सच्चर ने आरोप लगाया कि वार्ड नंबर 13 से कांग्रेस उम्मीदवार अमरजीत कौर और वार्ड नंबर 6 से उम्मीदवार अमनदीप सिंह समेत कई प्रत्याशियों पर पुलिस और सत्ताधारी पार्टी के नेताओं द्वारा दबाव बनाया गया। उन्होंने कहा कि सुबह पुलिस कर्मी उम्मीदवारों के घर पहुंचे और उन्हें धमकाया गया कि यदि नामांकन वापस नहीं लिया गया तो झूठे मामले दर्ज कर दिए जाएंगे।
सच्चर ने दावा किया कि एक उम्मीदवार का आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज भी अपने कब्जे में लेकर मानसिक दबाव बनाने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवारों ने न तो अपने कागज वापस लिए और न ही किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए, बावजूद इसके उनके नाम वापस लिए गए उम्मीदवारों की सूची में शामिल कर दिए गए।
उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों के पास अब भी वे रसीदें मौजूद हैं जो नामांकन वापसी के समय तहसीलदार कार्यालय में जमा करवाई जाती हैं। इससे साबित होता है कि कानूनी प्रक्रिया के तहत नामांकन वापस नहीं लिए गए। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक अधिकारी भी सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं।
भाजपा या आम आदमी पार्टी की ओर से इन आरोपों पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। सच्चर ने चेतावनी दी कि कांग्रेस इस मामले को अदालत और चुनाव आयोग तक लेकर जाएगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का गला घोंटने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान प्रभावित उम्मीदवारों ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि बिना जानकारी दिए उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी गई और उनसे किसी प्रकार के हस्ताक्षर भी नहीं करवाए गए। उम्मीदवारों ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और न्याय की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।