{"_id":"6a81ed84eadf74e2c609c920","slug":"ice-drugs-and-three-pistols-hidden-near-the-ravi-river-were-recovered-amritsar-news-c-59-1-asr1003-119222-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: रावी दरिया के पास छिपाई 1.310 किलो आइस ड्रग और तीन पिस्टल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: रावी दरिया के पास छिपाई 1.310 किलो आइस ड्रग और तीन पिस्टल बरामद
Sun, 16 Aug 2026 10:34 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Sun, 16 Aug 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। रमदास थाना पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए रावी दरिया के पास सरकंडों से 1 किलो 310 ग्राम आइस ड्रग और तीन पिस्टल बरामद की हैं। पुलिस को आशंका है कि यह खेप पाकिस्तान से ड्रोन या किसी अन्य माध्यम से भारतीय क्षेत्र में पहुंचाई गई थी।
थाना रमदास के थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को पुलिस को सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान सरकंडों के बीच छिपाकर रखा गया एक पैकेट मिला। जांच में 1 किलो 310 ग्राम आइस ड्रग और तीन पिस्टल मिलीं। पुलिस ने बरामद नशे और हथियारों को कब्जे में लिया और जांच शुरू की। मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
शुरुआती जांच में खेप के सीमा पार से आने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नशे और हथियारों को किसने छिपाया था। इसे आगे कौन उठाने वाला था, यह पता लगाया जा रहा है। आसपास के इलाके में भी तलाशी लेकर संदिग्ध गतिविधियों की जांच की जा रही है। खेप से जुड़े लोगों की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।