सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Iran-Israel War 10 international flights to Gulf countries cancelled from Amritsar airport

Iran-Israel War: अमृतसर हवाई अड्डे से खाड़ी देशों की 10 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द, यात्री परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Mon, 02 Mar 2026 10:50 AM IST
विज्ञापन
सार

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय एयर-स्पेस की स्थिति सामान्य होने तक संचालन अनिश्चित बना रह सकता है। हालांकि घरेलू उड़ानों का संचालन सामान्य बताया गया है, लेकिन कुछ सेवाओं में देरी दर्ज की गई।
 

Iran-Israel War 10 international flights to Gulf countries cancelled from Amritsar airport
amritsar airport - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार

अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से संचालित खाड़ी देशों की कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें सोमवार को रद्द रहीं। मध्य-पूर्व एयर-स्पेस में जारी प्रतिबंधों के कारण दुबई, शारजाह और दोहा सेक्टर की कुल 10 उड़ानें संचालित नहीं हो सकीं। इससे विदेश जाने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट से वापस लौटना पड़ा।

Trending Videos


रद्द उड़ानों में कतर एयरवेज की दो उड़ानें दोहा से अमृतसर और अमृतसर से दोहा शामिल रहीं। इसी तरह एयर इंडिया एक्सप्रेस की चार उड़ानें—दुबई से अमृतसर, अमृतसर से शारजाह, शारजाह से अमृतसर और अमृतसर से दुबई रद्द रहीं। स्पाइसजेट की दुबई–अमृतसर तथा अमृतसर–दुबई उड़ानें भी संचालित नहीं हुईं। इसके अलावा इंडिगो की शारजाह–अमृतसर और अमृतसर–शारजाह उड़ानें प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय एयर-स्पेस की स्थिति सामान्य होने तक संचालन अनिश्चित बना रह सकता है। हालांकि घरेलू उड़ानों का संचालन सामान्य बताया गया है, लेकिन कुछ सेवाओं में देरी दर्ज की गई।

एयरलाइंस की ओर से प्रभावित यात्रियों को टिकट रिफंड या री-शेड्यूल का विकल्प दिया जा रहा है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि एयरपोर्ट पहुंचने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट या ग्राहक सेवा से उड़ान का ताजा स्टेटस अवश्य जांच लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed