{"_id":"69a54e6e6b995fac8b0af0f5","slug":"video-canadian-cricketer-yuvraj-singh-samra-paid-obeisance-at-sri-darbar-sahib-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"कनाडाई क्रिकेटर युवराज सिंह समरा ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनाडाई क्रिकेटर युवराज सिंह समरा ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा
कनाडा की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे और पंजाबी मूल के खिलाड़ी युवराज सिंह समरा ने आज गुरु नगरी अमृतसर पहुंचकर सच्चखंड श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। इस दौरान उन्होंने विश्व कप में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए गुरुओं का शुक्राना अदा किया।
मीडिया से बातचीत करते हुए समरा ने कहा कि विश्व कप में खेलना उनका और उनके परिवार का बड़ा सपना था, जो अब साकार हुआ है। उन्होंने बताया कि वह हर वर्ष अमृतसर आते हैं, लेकिन इस बार का दौरा बेहद खास है क्योंकि वह अपनी कामयाबी का धन्यवाद करने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा, “दरबार साहिब में जो आध्यात्मिक शांति मिलती है, वह कहीं और नहीं मिल सकती।”
अपनी जड़ों से जुड़े होने पर गर्व जताते हुए उन्होंने बताया कि उनके दादा-दादी का संबंध अमृतसर से रहा है, इसलिए यह शहर उनके दिल के बहुत करीब है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने भारतीय टीम की सराहना करते हुए कहा कि भारत इस समय बेहद मजबूत क्रिकेट खेल रहा है और उन्हें उम्मीद है कि भारतीय टीम फाइनल में जरूर पहुंचेगी।
कनाडा का प्रतिनिधित्व करते हुए भारत में खेलने को उन्होंने गर्व की बात बताया। उन्होंने कहा कि उनके परिवार में इस उपलब्धि को लेकर काफी उत्साह और खुशी का माहौल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।