{"_id":"6a3f615f17cb852af703ffc7","slug":"arvind-kejriwal-bhagwant-mann-in-amritsar-today-all-update-2026-06-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में 'एक शाम भगवान शिव के नाम' में उमड़े शिव भक्त, सीएम मान और केजरीवाल ने मंच से की कई बड़ी घोषणाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में 'एक शाम भगवान शिव के नाम' में उमड़े शिव भक्त, सीएम मान और केजरीवाल ने मंच से की कई बड़ी घोषणाएं
Sat, 27 Jun 2026 12:33 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/हलवारा (पंजाब)

Published by: Nivedita
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:33 PM IST
सार
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि श्री अमृतसर साहिब गुरुओं की धरती है, जल्द ही श्री भगवान वाल्मीकि तीर्थ के पास लव-कुश और माता जानकी के भव्य मंदिर का निर्माण करवाया जाएगा। इसके अलावा एक अगस्त से श्री राम जी का नाटक शहरवासियों को दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान।
- फोटो : X @BhagwantMann
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रणजीत एवेन्यू पाईटैक्स ग्राउंड में सनातन सेवा समिति पंजाब के साथ पंजाब सरकार के पर्यटन एवं सांस्कृतिक विभाग की साझेदारी से 'एक शाम भगवान शिव के नाम' धार्मिक कार्यक्रम करवाया गया। जिसमें भजन गायक हंसराज रघुवंशी ने देर शाम शिव भजनों का गुणगान करके शहर को शिव भक्ति में रंग दिया। चारों ओर हर हर महादेव के जयकारों से गुरुनगरी गूंज उठी।
लव-कुश और माता जानकी का मंदिर बनाने की हुई घोषणा
समारोह में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने पंडाल में पहुंचे संत समाज का आशीर्वाद लिया। अपने संबोधन में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि श्री अमृतसर साहिब गुरुओं की धरती है और यहां से पूरी दुनिया में मानवता का संदेश जाता हैं। उन्होंने एलान किया कि जल्द ही श्री भगवान वाल्मीकि तीर्थ के पास लव-कुश और माता जानकी के भव्य मंदिर का निर्माण करवाया जाएगा। इसके अलावा एक अगस्त से श्री राम जी का नाटक शहरवासियों को दिखाया जाएगा।
मुख्यमंत्री तीर्थ योजना का होगा विस्तार
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी शहरवासियों को अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ योजना का विस्तार करते हु्ए पंजाब वासियों की श्रद्धा को देखते हुए श्री सालासर, खाटू श्याम जी, वृंदावन और ऋषिकेश के दर्शन करवाए जाएगें। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम युवाओं को नशों से दूर रहने और संस्कृति से जोड़ने का संदेश देते हैं। इस मौके पर विधायक डॉ. जसबीर सिंह, डॉ. अजय गुप्ता, सोनिया मान, जीवन जोत कौर, डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, सनातन सेवा समिति पंजाब के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय शर्मा, दीपक बाली के अलावा समूह लीडरशिप मौजूद थी।