फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Chandigarh Janakidas Murder Case three accused to be confronted investigation traces weapons via drone

जानकीदास हत्याकांड: आमने-सामने होंगे तीनों आरोपी, ड्रोन से आए हथियारों तक पहुंची जांच; खुलेंगे कई राज

Sat, 04 Jul 2026 01:15 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Sat, 04 Jul 2026 01:15 PM IST
सार

जम्मू की जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाए गए मास्टरमाइंड अमित कुमार उर्फ शराबी से पूछताछ के दौरान कई अहम कड़ियां सामने आई हैं। पुलिस अब घायल शूटर सन्नी और आर्यन के सामने अमित को बैठाकर कंफ्रंटेशन कराएगी, ताकि हत्या की साजिश, हथियारों की सप्लाई और भागे सहयोगियों के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल सके।

विज्ञापन
Chandigarh Janakidas Murder Case three accused to be confronted investigation traces weapons via drone
जानकी दास - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार मेडिकल हॉल के कैशियर जानकीदास हत्याकांड की जांच अब अंतरराष्ट्रीय टेरर-क्राइम सिंडिकेट तक पहुंच गई है। 13 जून को हुई इस सनसनीखेज वारदात की जांच कर रही चंडीगढ़ पुलिस अब पाकिस्तान से संचालित नेटवर्क, सीमा पार हथियारों की तस्करी और टेरर फंडिंग के एंगल पर फोकस कर रही है। 

विज्ञापन


जम्मू की जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाए गए मास्टरमाइंड अमित कुमार उर्फ शराबी से पूछताछ के दौरान कई अहम कड़ियां सामने आई हैं। पुलिस अब घायल शूटर सन्नी और आर्यन के सामने अमित को बैठाकर कंफ्रंटेशन कराएगी, ताकि हत्या की साजिश, हथियारों की सप्लाई और भागे सहयोगियों के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल सके। चूंकि दोनों शूटर अस्पताल में भर्ती हैं, इसलिए अमित को वहीं ले जाकर पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन

जर्मनी टू पाकिस्तान वाया जम्मू जेल

पुलिस के अनुसार शुरुआती पूछताछ में अमित ने बताया कि जम्मू की अम्फला जेल में उसकी मुलाकात बंद रोहित माक्खन से हुई थी। रोहित ने उसकी बातचीत जर्मनी में छिपे गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों से करवाई। जांच एजेंसियों को संदेह है कि गोल्डी ढिल्लों पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी (आईएसआई) और वहां शरण लिए बैठे खालिस्तानी-गैंगस्टर नेटवर्क के संपर्क में है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि

विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ में दहशत फैलाने और टेरर फंडिंग के मकसद से इस हत्या के लिए पाकिस्तान से सुपारी और धन उपलब्ध कराया गया था या नहीं।

ड्रोन से आई तुर्की मेड जिगाना पिस्टल की तलाश

वारदात में इस्तेमाल तुर्की निर्मित जिगाना पिस्टल अब तक पुलिस के हाथ नहीं लगी है। खुफिया एजेंसियों के इनपुट के अनुसार ऐसे अत्याधुनिक हथियार पाकिस्तान से पंजाब और जम्मू सीमा पर ड्रोन के जरिए भारतीय क्षेत्र में पहुंचाए जाते हैं। शुरुआती पूछताछ में शूटरों ने हथियार सेक्टर-43 के पास फेंकने की बात कहकर पुलिस को गुमराह किया था, लेकिन वहां से कुछ नहीं मिला। अब पुलिस अमित से उस डार्क वेब नेटवर्क और डेड ड्रॉप लोकेशन की जानकारी जुटा रही है, जहां ऐसे हथियार छिपाए जाते हैं।

स्लीपर सेल्स और फरार मददगारों की तलाश

जांच एजेंसियों को आशंका है कि चंडीगढ़ और पंजाब में पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े कुछ स्लीपर सेल सक्रिय हैं। पुलिस अमित से उन फरार आरोपियों के बारे में पूछताछ कर रही है, जिन्होंने वारदात के बाद शूटरों को ठिकाना, लॉजिस्टिक सपोर्ट और हथियार छिपाने में मदद की थी। इन संदिग्धों की भूमिका और नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

जम्मू से चंडीगढ़ तक फैला हाई-वोल्टेज घटनाक्रम

18 जून को जम्मू पुलिस ने अमित को गिरफ्तार किया था। उसी दिन चंडीगढ़ पुलिस सन्नी और आर्यन को जम्मू से लेकर आ रही थी। रास्ते में धनास के पास पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आरोप है कि दोनों ने मौके का फायदा उठाकर एएसआई की पिस्टल छीन ली और भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों के पैरों में गोली मारकर दोबारा गिरफ्तार कर लिया। अब जांच इस पहलू पर भी केंद्रित है कि क्या आरोपियों को फरार होने के निर्देश सीमा पार बैठे उनके आकाओं से मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed