{"_id":"6a4a4f572d742fe4910aa72c","slug":"chess-tournament-organized-in-barnala-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: बरनाला में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन, जिलेभर के खिलाड़ियों ने लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: बरनाला में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन, जिलेभर के खिलाड़ियों ने लिया भाग
Sun, 05 Jul 2026 06:04 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 05 Jul 2026 06:04 PM IST
सार
प्रतियोगिता का उद्घाटन सीआईडी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह और जीआरपी के सब-इंस्पेक्टर सुखपाल सिंह ने किया।
विज्ञापन
शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री वीके जोशी बरनाला जिला चेस एसोसिएशन की ओर से तीसरे अंडर-11, अंडर-15, अंडर-19 एवं ओपन शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन बरनाला क्लब में किया गया। प्रतियोगिता में जिले भर से खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन सीआईडी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह और जीआरपी के सब-इंस्पेक्टर सुखपाल सिंह ने किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल बच्चों को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखते हैं और उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास तथा सकारात्मक सोच का विकास करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से हार-जीत की परवाह किए बिना खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कहा।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों सकुल कौशल, सौरभ गोयल, मोहित बंसल, हरप्रीत सिंह, राकेश कुमार, आशुतोष कौशल, राहुल गर्ग और जैनेंद्र जोशी ने बताया कि जिले में शतरंज को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि बरनाला से भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हो सकें।
विज्ञापन
उन्होंने जानकारी दी कि 11 और 12 जुलाई को वाई एस स्कूल, बरनाला में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय स्तर का शतरंज प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में फिडे मास्टर राम प्रकाश खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण देंगे। प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को इस कोचिंग कैंप में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।