फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Child dies from snakebite in Punjab

दादा-दादी के साथ सोया था मासूम: सांप ने काटा, हुई मौत, सिर से उठा चुका था पिता का साया; मां ने भी छोड़ा साथ

Thu, 09 Jul 2026 09:15 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 09 Jul 2026 09:15 PM IST
सार

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में एक बच्चे को सांप ने काट लिया। बच्चा अपने दादा-दादी के साथ सोया था। सांप ने सोते हुए बच्चे की बाजू में काट लिया जिससे उसकी मौत हो गई।  

विज्ञापन
Child dies from snakebite in Punjab
सांप के काटने से मासूम की मौत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पौने तीन साल के बच्चे की सांप के काटने से मौत हो गई। मासूम अपने दादा-दादी के साथ सोया था। किस्मत ने जैसे इस परिवार की हर खुशी छीन लेने की ठान ली हो। करीब सवा साल पहले घरेलू विवाद से आहत होकर पिता ने आत्महत्या कर ली थी। उस समय उनका बेटा भवनप्रीत सिंह महज डेढ़ वर्ष का था। मां पहले ही घर छोड़कर जा चुकी थी। इसके बाद दादा-दादी ने मासूम को अपने बेटे की आखिरी निशानी मानकर पालना शुरू किया, लेकिन गुरुवार तड़के जहरीले सांप के डसने से पौने तीन वर्षीय भवनप्रीत सिंह की मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव राणवां में शोक की लहर दौड़ गई। 
विज्ञापन




दादी-दादी के साथ सोया था मासूम
मृतक के दादा हरबंस सिंह ने बताया कि रात को वह, उनकी पत्नी, भवनप्रीत और दूसरा पोता एक ही कमरे में सो रहे थे। करीब ढाई बजे भवनप्रीत अचानक जोर-जोर से रोने लगा। पहले परिवार को लगा कि बच्चा डर गया है, लेकिन वह लगातार अपनी बाजू की ओर इशारा करता रहा।
विज्ञापन

 

बच्चे को बाजू पर काटा 
जब कमरे की बत्ती जलाकर देखा गया तो उसकी बाजू पर नीले रंग का निशान दिखाई दिया। पहले परिजनों को किसी कीड़े के काटने का संदेह हुआ, लेकिन जब बिस्तर हटाकर देखा गया तो बड़े पोते के सिरहाने के नीचे एक जहरीला सांप बैठा मिला। यह देखकर परिवार के होश उड़ गए। परिजन तुरंत मासूम को खमाणों के अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में मासूम ने दम तोड़ दिया।

दादा हरबंस सिंह ने नम आंखों से बताया कि पहले उन्होंने अपने बेटे जगमीत सिंह को खोया, फिर बहू घर छोड़कर चली गई। इसके बाद वह और उनकी पत्नी ही भवनप्रीत की परवरिश कर रहे थे। अब इस मासूम की मौत ने परिवार को पूरी तरह तोड़कर रख दिया है। गांव में घटना के बाद गहरा शोक व्याप्त है और हर किसी की आंखें नम हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed