फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Civic body elections in Guruhar-Sahai, Jalalabad, Fazilka

पंजाब में निकाय चुनाव: जलालाबाद में तनावपूर्ण हुआ माहौल, विधायक पर लगे मारपीट के आरोप

Sun, 05 Jul 2026 11:23 AM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, चंडीगढ़
माई सिटी रिपोर्टर, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 05 Jul 2026 11:23 AM IST
सार

इस चुनाव में विकास, भ्रष्टाचार, सफाई व्यवस्था, सीवरेज समस्या, पेयजल संकट, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था और सड़कों की खराब हालत जैसे मुद्दे प्रमुख हैं। 

विज्ञापन
Civic body elections in Guruhar-Sahai, Jalalabad, Fazilka
मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में गुरुहरसहाए, जलालाबाद, फाजिल्का नगर काउंसिल और ममदोट नगर पंचायत के लिए रविवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया है जो शाम चार बजे तक चलेगा। चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। लोगों को मतदान को लेकर उत्साह है और लोग सुबह घरों से निकल रहे हैं। 
विज्ञापन




मतदान से पहले गर्माया माहौल
मतदान से एक दिन पहले राजनीतिक माहौल आरोप-प्रत्यारोप के कारण गर्म हो गया। गुरुहरसहाए से आम आदमी पार्टी के विधायक फौजा सिंह सरारी ने आरोप लगाया कि विरोधी राजनीतिक दल मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए धनराशि बांट रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में चुनाव अधिकारी एवं एसडीएम को शिकायत सौंप दी गई है। सरारी ने प्रशासन से निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने मतदाताओं से भी अपील की कि वे किसी भी लालच या दबाव में आए बिना स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
विज्ञापन

वहीं, जलालाबाद में कांग्रेस के पूर्व विधायक रमिंदर आवला ने कहा कि वह गंदी राजनीति में विश्वास नहीं रखते। उन्होंने कहा कि जनता सच्चाई से पूरी तरह परिचित है और उचित समय पर अपना फैसला देगी। जीएसटी रेड के मुद्दे पर आवला ने दावा किया कि उनकी सरकार के कार्यकाल में किसी दुकानदार पर जीएसटी या बिजली विभाग की कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा समय में राजनीतिक दबाव बनाकर दुकानदारों को परेशान किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि जनता आगामी विधानसभा चुनाव में इन सभी मुद्दों का जवाब देगी।

ये हैं मुद्दे
इस चुनाव में शहर के विकास, भ्रष्टाचार, सफाई व्यवस्था, सीवरेज समस्या, पेयजल संकट, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था और सड़कों की खराब हालत जैसे मुद्दे प्रमुख हैं। कई वॉर्डों में स्थानीय लोगों ने विकास कार्यों की धीमी गति और मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर नाराजगी भी जाहिर की है। वहीं, उम्मीदवारों ने जनता से वादे किए हैं कि जीतने के बाद शहर की तस्वीर बदलने के लिए प्राथमिकता के आधार पर काम किया जाएगा।
 

जलालाबाद में माहौल तनावपूर्ण
जलालाबाद के नगर काउंसिल चुनाव में वॉर्ड नंबर 5 में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने शिरोमणि अकाली दल बादल की प्रत्याशी शशि बाला अनेजा के बेटे पर भारी मात्रा में वोटर कार्ड रखने का आरोप लगाया। वहीं पर एक पत्रकार ने हलका विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर पत्रकारिता करने वाले काकू मुंजाल ने आरोप लगाया कि वह वॉर्ड नंबर 5 पर लाइव टेलीकास्ट कर रहा था कि वहां पर पहुंचे हलका विधायक गोल्डी कंबोज ने उनके साथ मारपीट की और मोबइल फोन छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed