{"_id":"6a573f3134fd35314f07aacb","slug":"cm-bhgawant-mann-visits-mukerian-targets-akali-dal-and-congress-upgrade-of-hospitals-in-hajipur-mukerian-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकेरियां पहुंचे सीएम मान: शिअद और कांग्रेस पर साधा निशाना, हाजीपुर-मुकेरियां के अस्पताल अपग्रेड करने का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकेरियां पहुंचे सीएम मान: शिअद और कांग्रेस पर साधा निशाना, हाजीपुर-मुकेरियां के अस्पताल अपग्रेड करने का एलान
Wed, 15 Jul 2026 01:35 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर
Published by: Nivedita
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:35 PM IST
सार
मुकेरियां में जमीन देने का आह्वान करते हुए सीएम भगवंत मान ने वादा किया कि अगर जमीन मिल जाए तो अति आधुनिक सुविधाओं से लैस सरकारी कॉलेज बनाएंगे।
विज्ञापन
भगवंत मान
- फोटो : X @BhagwantMann
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री भगवंत मान बुधवार को मुकेरियां पहुंचे। इस दाैरान जनसभा को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि अकाली दल आज बेअदबी संबंधी कानून का विरोध कर रहा है पर पहले यह लोग खुद बताएं कि पांच बार मुख्यमंत्री इनका था तब इन्होंने ऐसा कोई कानून क्यों नहीं बनाया।
मान ने कहा कि कांग्रेस, बीजेपी या शिअद कोई भी सत्ता में आया तो पंजाब निवासियों को मिल रही सारी सुविधाएं सबसे पहले बंद करेंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष मुख्यमंत्री बनने के दावे कर रहा है लेकिन पहले 60 सीटें जीत कर तो दिखाएं। इतनी सीटें कहां से लाएंगे।
सीएम ने कहा कि राहुल गांधी कह रहे हैं कि पंजाब के सभी कांग्रेसियों को एक ही बस में बैठाकर पंजाब की यात्रा करेंगे। यह लोग बस में एक साथ चढ़ तो जाएंगे लेकिन लड़ झगड़कर ही उतरेंगे। मुकेरियां में जमीन देने का आह्वान करते हुए मान ने वादा किया कि अगर जमीन मिल जाए तो अति आधुनिक सुविधाओं से लैस सरकारी कॉलेज बनाएंगे। सीएम ने कहा कि हाजीपुर और मुकेरियां के अस्पताल अति आधुनिक सुविधाओं से लैस करके अपग्रेड किए जाएंगे।