{"_id":"6a4a216ad9693aacf102cb95","slug":"cm-saini-attacks-punjab-govt-in-pathankot-2026-07-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में गरजे सीएम सैनी: आप पर बोला हमला, मावां-धीयां सत्कार योजना पर दिया ये बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में गरजे सीएम सैनी: आप पर बोला हमला, मावां-धीयां सत्कार योजना पर दिया ये बयान
Sun, 05 Jul 2026 02:48 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 05 Jul 2026 02:48 PM IST
सार
सीएम सैनी ने कहा पंजाब सरकार की नीतियों को देख युवा पंजाब में रहने की बजाय विदेश जाने को मजबूर हैं। वहीं, यहां के किसानों को उनकी फसल का सही मूल्य नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
पठानकोट में हरियाणा के सीएम सैनी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की जनता को लूटा है जिसके चलते अरविंद केजरीवाल पंजाब की जनता के पैसों पर जहाज लेकर गुजरात जाकर भाषण बाजी करते हैं। किसान और बाढ़ पीड़ित परिवार आज भी बाढ़ से हुए नुकसान के मुआवजे को तरस रहे हैं। पंजाब की जनता को लूटने की बजाए आप सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। यह बयान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पठानकोट के सुजानपुर पहुंचने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिया।
पठानकोट और जालंधर जिलों के दौरे पर सीएम सैनी
सीएम सैनी सबसे पहले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धासुमन अर्पित करने माधोपुर पहुंचे। बता दें कि सीएम सैनी पठानकोट और जालंधर जिलों के एक दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं। सैनी ने सुजानपुर के एक निजी पैलेस में आयोजित एक जनसभा को संबोधित किया। सैनी ने कहा कि पंजाब के हालातों को देख कर पीड़ा होती है क्योंकि पंजाब का हर व्यक्ति खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। पंजाब की सरकार ने युवाओं को रोजगार देने की बजाए नशे की दलदल में धकेला है।

युवा विदेश जाने को मजबूर: सीएम सैनी
सरकार की नीतियों को देख युवा पंजाब में रहने की बजाय विदेश जाने को मजबूर हैं। पंजाब के किसानों को उनकी फसल का सही मूल्य नहीं मिल रहा। वहीं, हरियाणा सरकार किसानों की सभी 24 फसलों को एमएसपी पर खरीद रही है। पंजाब सरकार द्वारा साल 2022 में महिलाओं को 1000 रुपये देने का वादा किया गया था लेकिन चार साल बीत जाने के बाद भी महिलाओं की रजिस्ट्रेशन पूरी नहीं हो सकी।
वहीं, सरकार के पास केवल चार माह का ही समय बचा है। उन्होंने कहा पंजाब की सरकार ने लोगों को हर समय गुमराह किया है। वहीं, हरियाणा की सरकार ने पहले ही बजट सेशन में महिलाओं के लिए पांच हजार करोड़ रुपये का बजट रखा और पहले ही साल महिलाओं के खातों में 1600 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए।
हरियाणा की सरकार ने महिलाओं के साथ जो वायदा किया था उसको पूरा कर दिया गया है। सीएम सैनी ने दावा किया किया पंजाब में बीजेपी की सरकार बनेगी और जो संकल्प चुनाव से पहले किए जाएंगे उनको पूरा किया जाएगा। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने 217 संकल्प लिए थे, जिनमें से 66 संकल्प को पहले साल में पूरा कर दिया है।