{"_id":"6a2cc60abe529507ae022f25","slug":"congress-in-punjab-fears-of-factionalism-loom-eyes-now-on-observers-report-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में दो सर्वों में उलझी कांग्रेस: सता रही गुटबाजी की आशंका, अब पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट पर टिकी निगाहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में दो सर्वों में उलझी कांग्रेस: सता रही गुटबाजी की आशंका, अब पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट पर टिकी निगाहें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Sat, 13 Jun 2026 08:23 AM IST
विज्ञापन
सार
कांग्रेस हाईकमान को चुनाव से ठीक पहले नेताओं में मनभेद और गुटबाजी पनपने की आशंका है। इसी उलझन के चलते तीन वरिष्ठ नेताओं को पंजाब भेजा गया है। पर्यवेक्षक सूबे के सभी जिलों में जाएंगे। वे कार्यकर्ताओं, ब्लॉक, जिला और प्रदेश स्तरीय नेताओं से बात करेंगे।
अजय माकन, मीनाक्षी नटराजन और भजन लाल जाटव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कांग्रेस हाईकमान पंजाब में पार्टी की वर्तमान स्थिति और चुनाव से पहले आई दो सर्वेक्षण रिपोर्टों से उलझा है। हाईकमान विधानसभा चुनाव से पूर्व कमजोर कड़ियों को सुधारना चाहता है। पार्टी को सूबे में फिर से गुटबाजी बढ़ने की आशंका भी सता रही है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राहुल गांधी से चर्चा के बाद तीन पर्यवेक्षकों का एक दल पंजाब भेजा है। अजय माकन, मीनाक्षी नटराजन और भजन लाल जाटव इस दल में शामिल हैं। ये तीनों वरिष्ठ और अनुभवी नेता हैं। हाईकमान इन पर्यवेक्षकों के माध्यम से पार्टी की वर्तमान स्थिति से जुड़े संदेह दूर करना चाहता है। यह संदेह कांग्रेसी नेताओं की गुटबाजी से संबंधित है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष को बदलना है या नहीं, यह भी एक बड़ा मुद्दा है।