सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab government transfers eight officers

Punjab: तीन आईएएस व पांच पीसीएस अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां मिली तैनाती?

अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 14 Jun 2026 01:06 PM IST
विज्ञापन
सार

नीरू गुप्ता को सामान्य प्रशासन एवं समन्वय विभाग के विशेष सचिव और आईएएस अधिकारी ओजस्वी को नगर निगम लुधियाना का कमिश्नर नियुक्त किया गया है। डिटेल में पढ़ें खबर...

Punjab government transfers eight officers
पंजाब सरकार ने की अधिकारियों की ट्रांसफर - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब सरकार ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तीन आईएएस और पांच पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया है। आईएएस परमजीत सिंह को जल स्रोत विभाग के विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।


नीरू गुप्ता को सामान्य प्रशासन एवं समन्वय विभाग के विशेष सचिव और आईएएस अधिकारी ओजस्वी को नगर निगम लुधियाना का कमिश्नर नियुक्त किया गया है। मुख्य सचिव केएपी सिन्हा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं और सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदों पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह पीसीएस पूजा स्याल को नगर निगम कमिश्नर पटियाला, अमरबीर कौर भुल्लर को अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) फतेहगढ़ साहिब, कनु थिंड को पंजाब स्मॉल इंडस्ट्रीज एक्सपोर्ट कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक, अमरिंदर सिंह को पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड का सचिव और विकास हीरा को ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी का अतिरिक्त मुख्य प्रशासक लगाया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed