{"_id":"6a2e678d8ba462be3403b858","slug":"chandigarh-firing-case-audio-viral-on-social-media-2026-06-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh Firing: ‘हमारी बात नहीं मानी तो मारेंगे गोली’, लॉरेंस गैंग को इस गैंगस्टर ने दी धमकी, ऑडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh Firing: ‘हमारी बात नहीं मानी तो मारेंगे गोली’, लॉरेंस गैंग को इस गैंगस्टर ने दी धमकी, ऑडियो वायरल
अमर उजाला डिजिटल डेस्क
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 14 Jun 2026 02:04 PM IST
विज्ञापन
सार
मेडिकल शॉप फायरिंग मामले में सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है। जिसमें गोल्डी ढिल्लों ने घटना की जिम्मेदारी ली है।
कजेहड़ी में दिखे शूटर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
चंडीगढ़ में मेडिकल शॉप फायरिंग मामले में सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है। ऑडियो में शख्स खुद का नाम गोल्डी ढिल्लों बता रहा है। ऑडियो में कहा गया जो भी लॉरेंस बिश्नोई को पैसे देगा या मदद करेगा हम उसका इलाज करेंगे। वारदात की जिम्मेदारी लेते हुए कहा मैं गोल्डी ढिल्लों और मेरा भाई राणा ढिल्लों सेक्टर 11 में हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हैं। हमने जिन्हें भी कॉल की है अगर हमारी बात नहीं सुनी गई तो हम उनके दिमाग में गोली मारेंगे। हमें कोई फर्क नहीं पड़ता कुमार मेडिकल में चाहे कोई काम भी करता हो अगर हमारी बात नहीं मानी गई तो हम किसी को नहीं छोड़ेंगे।
हालांकि अमर उजाला इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता। वहीं, वारदात के बाद आरोपी अपनी बाइक सेक्टर-3 में छोड़ने के बाद चंडीगढ़ के कजेहरड़ी में दिखे हैं। वहीं, घटना से पहले संदिग्धों की मेडिकल शॉप के बाहर रेकी करते हुए तस्वीरें सामने आई हैं।
बता दें कि चंडीगढ़ में शनिवार दोपहर करीब 2.30 बजे सेक्टर-11 डी के एससीओ-14 के श्री कुमार मेडिकल हॉल-1 में घुसकर दो नकाबपोश शूटरों ने कैशियर जानकी दास की ऑटोमैटिक हथियार से ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी। वारदात इतनी तेजी से अंजाम दी गई कि महज एक से डेढ़ सेकंड के भीतर करीब 13 गोलियां दाग दी गईं। हैरानी की बात यह है कि जिस समय गोलीकांड हुआ, घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूर पुलिस की नाकाबंदी चल रही थी।

मेडिकल शॉप के बाहर रेकी करते आरोपी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
पहले भी मिल चुकी हैं रंगदारी की धमकियां
कुमार ब्रदर्स केमिस्ट को वर्ष 2018 में गैंगस्टर संपत नेहरा की ओर से व्हाट्सएप कॉल कर तीन करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। बीते मार्च में सोनीपत में गोल्डी बराड़ गैंग के एक गुर्गे की गिरफ्तारी के बाद इस मामले का खुलासा हुआ था। हाल ही में भी केमिस्ट संचालकों को धमकियां मिलने की सूचना थी जिसके चलते पुलिस ने सेक्टर-11 की मुख्य सड़क पर नाकाबंदी कर रखी थी। इसके बावजूद शूटर वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। शहर में पिछले कुछ महीनों के दौरान रंगदारी और गैंगवार से जुड़ी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। सेक्टर-32 स्थित सेवक फार्मेसी, सेक्टर-21 के एक बिल्डर, सेक्टर-37 के शराब कारोबारी और मोहाली के होटल कारोबारी तारा सिंह को भी धमकियां मिल चुकी हैं। नवंबर 2025 में सेक्टर-26 के दो क्लबों के बाहर बम धमाके भी किए गए थे।