{"_id":"6a2e83ff2c754a3337017f4b","slug":"accused-arrested-with-ice-in-bathinda-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: आइस के साथ वकील गिरफ्तार, अपने मुंशी के साथ करता था नशा तस्करी; दिल्ली से लाता था ड्रग्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: आइस के साथ वकील गिरफ्तार, अपने मुंशी के साथ करता था नशा तस्करी; दिल्ली से लाता था ड्रग्स
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 14 Jun 2026 04:07 PM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशा दिल्ली में रहने वाले विदेशी तस्करों से लेकर आए थे। आरोपी मुंशी हर सप्ताह बाद आइस और हेरोइन लेकर आता था।
नशा तस्करी में गिरफ्तार दोनों आरोपी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पंजाब में चिट्टे क़े बाद अब आइस की एंट्री हो चुकी है। थाना थर्मल की पुलिस टीम ने एक वकील और उसके मुंशी को 13.53 ग्राम आइस और 14.03 ग्राम हेरोइन के साथ गरिफ्तार किया है। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी वकील की पहचान रोहित शर्मा निवासी ओमैक्स सिटी बठिंडा, मुंशी गुरप्रीत सिंह निवासी गांव बलाहाड़ बिंझु जिला बठिंडा क़े तौर पर हुई है।
थाना थर्मल क़े सब इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम शनिवार को कन्हैया चौक पर जांच कर रही थी। इस दौरान दूसरी तरफ से आ रही एक कार को जांच के लिए रोका गया। कार में सवार दो युवकों वकील रोहित शर्मा और उसके मुंशी गुरप्रीत सिंह से 13.53 ग्राम आइस और 14.03 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। उन्होंने बताया की पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना थर्मल में केस दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से आया नशे का सामान
सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशा दिल्ली में रहने वाले विदेशी तस्करों से लेकर आए थे। आरोपी मुंशी हर सप्ताह बाद आइस और हेरोइन लेकर आता था। आरोपी गुरप्रीत के खिलाफ थाना नेहींया वाला ने कुछ माह पहले नशा तस्करी का केस दर्ज करके गिरफ्तार किया था। इसी केस में वकील रोहित शर्मा ने आरोपी गुरप्रीत की जमानत करवाई थी.
जानकारी के मुताबिक जब पहले नशा तस्करी के केस में आरोपी गुरप्रीत जेल में बंद था तो उसकी जमानत वकील रोहित शर्मा ने करवाई थी। बताया जा रहा है कि आरोपी गुरप्रीत जेल से जमानत पर बाहर आ तो उसने वकील के पास बतौर मुंशी काम करने लगा जिसके बाद गुरप्रीत ने वकील को भी नशा तस्करी से जोड़ लिया। ऐसे में जब आरोपी मुंशी अपने वकील के साथ मिलकर दिल्ली से विदेशी तस्करों से नशा लेकर वापस बठिंडा पहुंचे तो दोनों को पुलिस ने पकड़ लिया। वकील बठिंडा देहात से भाजपा के लीगल सेल का पूर्व एडवाइजर रह चूका है।