{"_id":"6a4914c41e56b2af490fa39a","slug":"crickter-aditi-sheoran-impressive-performance-2026-07-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अदिति श्योराण का दमदार प्रदर्शन: यूटीसीए अंडर-19 टी-20 में छोड़ी अपनी छाप, चयनकर्ताओं का खींचा ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदिति श्योराण का दमदार प्रदर्शन: यूटीसीए अंडर-19 टी-20 में छोड़ी अपनी छाप, चयनकर्ताओं का खींचा ध्यान
Sat, 04 Jul 2026 07:42 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 04 Jul 2026 07:42 PM IST
सार
इस टूर्नामेंट में प्लाजा जोन की आलराउंडर अदिति श्योराण ने शानदार प्रदर्शन कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने चार मैचों में बल्लेबाजी कर 98 रनों के साथ छह महत्वपूर्ण विकेट भी हासिल किए हैं।
विज्ञापन
अदिति श्योराण, युवा क्रिकेटर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूटी क्रिकेट एसोसिएशन(यूटीसीए) चंडीगढ़ की ओर से 25 जून से 3 जुलाई तक अंडर-19 वुमेन टी-20 टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में प्लाजा जोन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट के सभी मैचों में जीत हासिल की है। टूर्नामेंट में सोनीपत के दुभेटा गांव की उभरती क्रिकेटर अदिति श्योराण ने आलराउंडर के तौर पर शानदार प्रदर्शन किया है। चंडीगढ़ के सेक्टर-8 स्थित डीएवी स्कूल क्रिकेट ग्राउंड और सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित किया गया था।
इस टूर्नामेंट में प्लाजा जोन की आलराउंडर अदिति श्योराण ने शानदार प्रदर्शन कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने चार मैचों में बल्लेबाजी कर 98 रनों के साथ छह महत्वपूर्ण विकेट भी हासिल किए हैं। कार्मल कान्वेंट स्कूल की छात्रा अदिति ने अपनी टीम की तरफ से सबसे अधिक विकेट लिए और बल्लेबाजी स्कोर में दूसरे नंबर पर रही हैं। आलराउंडर प्रदर्शन के दम पर अदिति को टूर्नामेंट को दो मैचों में प्लेयर आफ द मैच से भी नवाजा गया। एक मैच में अदिति ने दो ओवर में सिर्फ 11 रन देकर तीन विकेट हासिल किए, तो अंतिम मैच में ओपनर आयू बंसल के साथ मिलकर 106 रनों की अविजित पारी खेल मैच को एकतरफ बना दिया। पूरे टूर्नामेंट में ओपनर बल्लेबाज के तौर पर यह सबसे बड़ी साझेदारी रही है। इस टूर्नामेंट के प्रदर्शन के आधार पर ही यूटीसीए की ओर से इस साल बीसीसीआइ की ओर से आयोजित होने वाले अंडर-19 टी-20 टूर्नामेंट के लिए महिला खिलाड़ियों का चयन किया जाना है। यूटीसीए की ओर से अगस्त-सितंबर में होने वाले पहले वुमेन प्रीमियर लीग(डब्ल्यूपीएल) के लिए भी टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चुना जाना है।

तीन साल से यूटीसीए चंडीगढ़ की टीम में अदिति श्योराण
ओपनर अदिति श्योराण ने इस बार यूटीसीए टी-20 टूर्नामेंट में बल्लेबाजी और गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया है। अदिति बीते तीन वर्षों से अदिति बीसीसीआइ की ओर से आयोजित नेशनल स्तर के टूर्नामेंट् में यूटीसीए की अंडर-15 और अंडर-19 स्तर पर खेल रही हैं। 2025 में उदयपुर में चंडीगढ़ की स्कूल नेशनल क्रिकेट टीम की कप्तान भी रही हैं। इंटर स्कूल स्टेट लेवल पर सेक्टर-9 स्थित कार्मल कान्वेंट स्कूल की टीम की कप्तान अदिति ने गोल्ड,सिल्वर और ब्रांज मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।। स्कूल नेशनल और बीसीसीआइ के साथ ही दो अन्य खेलों में एसजीएफआई स्कूल नेशनल में चंडीगढ़ टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। क्रिकेटर अदिति चंडीगढ़ में स्कूल स्तर पर सबसे कम उम्र में स्टेट अवार्ड से नवाजी जा चुकी हैं। राज्य स्तर पर दस मेडल और ट्राफी इनके नाम हैं।
यूटीसीए की ओर से टी-20 वुमेन टूर्नामेंट इस बार काफी अच्छा रहा। ओपनर के तौर पर कुछ अच्छी पारी खेली साथ ही गेंदबादी में भी बेहतर करने की कोशिश की है। यूटीसीए की ओर से महिला टीम को लगातार आगे बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस बार के बेहतर प्रदर्शन में कोच,ट्रेनर का खास योगदान रहा है।
आगे भी मेहनत कर बीसीसीआइ लेवल पर खेलने का लक्ष्य है।