{"_id":"6981ee98814daddb2c05481e","slug":"after-argument-with-girlfriend-22-year-old-boy-kill-himself-in-sunam-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: प्रेम प्रसंग में आशिक ने दी जान; 22 साल के युवक ने खाया जहर, युवती समेत चार पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: प्रेम प्रसंग में आशिक ने दी जान; 22 साल के युवक ने खाया जहर, युवती समेत चार पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 03 Feb 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
सार
प्रेमिका के साथ अनबन के बाद 22 साल के युवक ने जहर निगलकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। मामले में पुलिस ने युवती समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना सुनाम की है।
Anuj Crime
- फोटो : istock
विज्ञापन
विस्तार
सुनाम ऊधम सिंह वाला में पीर बन्ना बनोई रोड पर 22 वर्षीय युवक द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीली वस्तु निगलकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान साहिल पुत्र संजीव कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में मृतक की प्रेमिका और तीन अन्य युवकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है।
Trending Videos
मानसिक प्रताड़ना बनी मौत का कारण
पुलिस जांच में सामने आया है कि साहिल का शहर की ही एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीते कुछ समय से दोनों के बीच अनबन हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि इस विवाद के बाद कुछ युवक साहिल को लगातार डरा-धमका रहे थे। इसी मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर साहिल ने बीती रात घर पर ही जहरीला पदार्थ निगल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
उपचार के दौरान तोड़ा दम
तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने आनन-फानन में साहिल को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, जहर शरीर में फैलने के कारण डॉक्टर उसे बचा नहीं सके और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
क्या कहती है पुलिस
थाना शहरी के सहायक थानेदार नरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी युवती गगनदीप और तीन युवक सैंपू, विजय व दीपू के खिलाफ धारा 306 (आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण) के तहत केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
