सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The blockade in the rape victim's village continues.

Meerut News: दुष्कर्म पीड़िता के गांव में नाकेबंदी अभी भी जारी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
The blockade in the rape victim's village continues.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

बहसूमा। बहसूमा क्षेत्र के गांव में दुष्कर्म पीड़िता किशोरी की शोक सभा के बाद मंगलवार को पुलिस प्रशासन ने गांव में प्रवेश करने वालों को राहत दी है। हालांकि गांव के सभी प्रवेश और निकास मार्गों पर कड़ी चौकसी बरती जा रही है।
थाना क्षेत्र के एक गांव में 26 जनवरी को किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई। 27 जनवरी को दुष्कर्म पीड़िता ने जहरीला पदार्थ पी लिया था। हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को दुष्कर्म पीड़िता की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। किशोरी के अंतिम संस्कार के दिन परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। बाद में पुलिस की मौजूदगी में किशोरी का अंतिम संस्कार किया गया था। पुलिस नामजद मुख्य आरोपी अनुज सैनी को दुष्कर्म, पॉक्सो व उसके पिता ओमवीर व माता मुंदरी को जान से मारने की धमकी देने व मारपीट के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को एक सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है। सुरक्षा कारणों से प्रशासन ने अभी भी सख्ती बरत रहा है। गांव के प्रवेश और निकास द्वारों पर पुलिस बल तैनात है। स्थानीय निवासियों को छोड़कर बाहरी लोगों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों के प्रवेश पर रोक है।
सीओ मवाना पंकज लवानिया का कहना है कि गांव में सुरक्षा की दृष्टि से अभी भी पुलिस का पहरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed