{"_id":"69820f9fd7952ab6a80a7604","slug":"ccsu-b-ed-exam-forms-will-be-filled-from-this-date-do-not-do-this-work-even-by-mistake-2026-02-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CCS University: इस तारीख से भरे जाएंगे बीएड के परीक्षा फॉर्म, भूलकर भी मत करना ये काम, नहीं तो हो जाएगा निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CCS University: इस तारीख से भरे जाएंगे बीएड के परीक्षा फॉर्म, भूलकर भी मत करना ये काम, नहीं तो हो जाएगा निरस्त
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 03 Feb 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
सार
Meerut News: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से परीक्षा फॉर्म पांच फरवरी से भरे जाएंगे। बिना विलंब शुल्क के फार्म भरने की अंतिम तिथि 28 फरवरी है। इसके बाद फॉर्म भरने पर शुल्क लगेगा।
CCSU, सीसीएसयू
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने बीएड और स्पेशल बीएड (द्विवर्षीय पाठ्यक्रम) के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा फार्म भरने से तिथियां जारी कर दी हैं। यह व्यवस्था बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की ओर से आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा के माध्यम से काउंसलिंग में सम्मिलित होकर और विश्वविद्यालय पोर्टल पर पंजीकृत अल्पसंख्यक संस्थानों के माध्यम से प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों पर लागू होगी।
Trending Videos
यह प्रक्रिया विश्वविद्यालय से संबंधित राजकीय, अनुदानित और स्ववित्त पोषित कालेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए निर्धारित की गई है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा फार्म केवल विश्वविद्यालय के ऑनलाइन पोर्टल https://annual.ccsuniversityweb.in के माध्यम से ही भरे जाएंगे। किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या आने पर विद्यार्थी helpdeskccsuweb@gmail.com ई-मेल आइडी या हेल्पलाइन नंबरों 9259089985 और 9560014163 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये विद्यार्थी भर सकेंगे परीक्षा फार्म
विश्वविद्यालय ने विभिन्न सत्रों और श्रेणियों के विद्यार्थियों को परीक्षा फार्म भरने की अनुमति दी है। इनमें बीएड/स्पेशल बीएड सत्र 2024–2026 के द्वितीय वर्ष की मुख्य परीक्षा (अनुक्रमांक 25 से शुरू), बीएड/स्पेशल बीएड सत्र 2023–2025 के द्वितीय वर्ष की बैक व पूर्व परीक्षा (अनुक्रमांक 24 से शुरू), बीएड/स्पेशल बीएड सत्र 2024–2026 के प्रथम वर्ष की बैक और पूर्व परीक्षा (अनुक्रमांक 25 से शुरू), बीएड/स्पेशल बीएड सत्र 2023–2025 के प्रथम वर्ष की केवल पूर्व परीक्षा (अनुक्रमांक 24 से शुरू) के छात्र परीक्षा फार्म भर सकते हैं।

अन्य सत्र का वर्ष का फार्म भरा तो होगा निरस्त
विवि ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई विद्यार्थी उपरोक्त के अतिरिक्त किसी अन्य सत्र या वर्ष का परीक्षा फार्म भरता है तो उसका फार्म स्वतः ही निरस्त मान लिया जाएगा। आनलाइन फार्म भरने और शुल्क जमा करने के बाद विद्यार्थियों को परीक्षा फार्म की हार्ड कापी अपने संबंधित महाविद्यालय में अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी। कालेजों को छात्रों के सत्यापित परीक्षा फार्म (एनआर), बीएड प्रथम वर्ष के शैक्षिक और जाति प्रमाण पत्र सहित विश्वविद्यालय में जमा कराने होंगे।

परीक्षा फार्म भरने की ये हैं तिथियां...
- ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने और शुल्क जमा करने की प्रारम्भिक तिथि पांच फरवरी
- बिना विलंब शुल्क के अंतिम तिथि 28 फरवरी
- 250 रुपये विलंब शुल्क के साथ एक और दो मार्च
- 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ तीन और चार मार्च
- कॉलेज में हार्ड कापी जमा करने की अवधि पांच फरवरी से छह मार्च
- कॉलेजों की ओर से परीक्षा फार्म का सत्यापन पांच फरवरी से नौ मार्च

जिलेवार फार्म जमा करने की तिथि
- बागपत और गाजियाबाद के लिए 10 मार्च
- बुलंदशहर और गौतमबुद्ध नगर के लिए 11 मार्च
- हापुड़ और मेरठ के लिए 12 मार्च
- बागपत और गाजियाबाद के लिए 10 मार्च
- बुलंदशहर और गौतमबुद्ध नगर के लिए 11 मार्च
- हापुड़ और मेरठ के लिए 12 मार्च